spot_img

धर्म के साथ शैक्षणिक कर्म पर निकले चालीस छात्र

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो।  मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  दुघिया के बच्चे शैक्षिक परिभ्रमण के लिए वैशाली रवाना हुए। परिभ्रमण दल को ननौरा पंचायत के पूर्व उपमुखिया देवेंद्र कुमार यादव व समाजसेवी शत्रुघन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । परिभ्रमण दल को रवाना होने से पूर्व छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुखिया ने कहा कि परिभ्रमण से बौद्धिक ज्ञान का विस्तार होता है। मिथिला की संस्कृति, ऐतिहासिक धर्म स्थल हमारा ज्ञान बढ़ाता है। कहा कि पौराणिक, सांस्कृतिक धरोहरों से जुडे़ स्थलों का भ्रमण हमारी समृद्धशाली विरासतों से परिचय कराता है। शैक्षणिक परिभ्रमण शैक्षणिक पाठ्यक्रम का एक अंश है। कहा कि कुल चालीस छात्र- छात्राओं को वैशाली  के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक स्थलों  का भ्रमण कराया जाएगा। परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सुमन कर रहे हैं। छात्र – छात्राओं के साथ परिभ्रमण पर जाने वालों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सिवो देवी व सचिव विभा भारती के अलावा शिक्षक रामबुलेंद्र मंडल, विरेंद्र कुमार, रघुनाथ, श्याम,  शिक्षिका ममता कुमारी व अंजू कुमारी शामिल हैं।धर्म के साथ शैक्षणिक कर्म पर निकले चालीस छात्र

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: नवविवाहिता की हत्या, पढ़िए 7 लोभियों की क्रूरता का अंत…!

दहेज हत्या: बिहार के जाले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga Crime News: किशोरी का अपहरण, किराना दुकान गई लड़की को चारपहिया से उठा ले गए अपराध कर्ता!

किशोरी का अपहरण: बिहार के जाले थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

Bihar Railway News: सहरसा-पूर्णिया के बीच मधेपुरा में ट्रेन हादसा…कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार ट्रेन हादसा: सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मधेपुरा के...

Bihar New politics News बिहार फ्लोर टेस्ट समर्थन है या नहीं… Nitish के बाद सम्राट चौधरी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, इस दिन होगा बहुमत...

बिहार फ्लोर टेस्ट: पटना के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है।...