spot_img

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी: 12.34 करोड़ से NH-27-हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव तक बनेगा फोरलेन एप्रोच रोड, नाइट लैंडिंग का काम पूरा, नई विमान सेवाओं का विस्तार जल्द !

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट: मिथिला के लोगों के लिए हवाई सफर अब और भी आसान होने वाला है। दरभंगा हवाई अड्डे के विकास को एक नई उड़ान मिली है, जहाँ अब 12.34 करोड़ रुपये की लागत से नया फोरलेन एप्रोच रोड बनाया जाएगा। यह परियोजना न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

- Advertisement -

दरभंगा हवाई अड्डे का विकास लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उड़ान सेवा के तहत राजस्व संग्रह, यात्रियों की संख्या, लीची और मखाना जैसे स्थानीय उत्पादों के निर्यात के लिए कार्गो सुविधा और सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की स्थायी तैनाती इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार मिथिला क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्थानीय सांसद और दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने NH-27 से हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव तक पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) के निर्माण के लिए 12.34 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा जारी होने को एक महत्वपूर्ण विकास बताया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह परियोजना मिथिला क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों में तेजी लाएगी।

- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए फोरलेन एप्रोच रोड

दरभंगा के विकास में यह पहल आत्मनिर्भरता, आधुनिकता और समग्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला कदम है। उन्होंने याद दिलाया कि दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में लगातार इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर नागर विमानन मंत्रालय और बिहार के मुख्यमंत्री को भेजे गए थे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। नए टर्मिनल भवन के लिए 912 करोड़ रुपये की लागत से चल रही निर्माण परियोजनाओं के लिए यह सड़क परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Suspension : सिमरी की दारोगा ज्योति कुमारी सस्पेंड, रिश्वतखोरी की ऑडियो में उड़ी वर्दी की लाज

नए टर्मिनल भवन के लिए बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने के बाद अब सीआईएसएफ के अधिकारियों और कर्मियों के लिए भवन निर्माण तथा अन्य सभी सुविधाओं की पहल का भी शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

नाइट लैंडिंग और नई विमान सेवाओं का विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से नाइट लैंडिंग सेवा को शीघ्र शुरू करने के लिए कैट-2 लाइट सिस्टम लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही यहां से रात्रिकालीन विमान सेवा भी शुरू की जाएगी। दरभंगा एयरपोर्ट से सभी प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने और नाइट लैंडिंग सेवा चालू करने के लिए वे पिछले दिनों नागर विमानन मंत्री के साथ-साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर कई बार आग्रह कर चुके हैं, जो अब शीघ्र ही धरातल पर साकार होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय में उपशास्त्री-शास्त्री में नामांकन शुल्क बढ़ा, प्रधानाचार्यों से VC करेंगे मीटिंग सोमवार को

संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन: अगर आप कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लेने...

Madhubani News: प्रशांत किशोर का “कॉकरोच जनता पार्टी” ‘भारतीय जनता पार्टी, और राजद पर तीखा हमला, कहा – झंझारपुर और बांकीपुर हमारा है!

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में...

Bhagalpur News: भागलपुर में Art of Giving: ‘शेयर टू शाइन’ का जलवा, 135 क्लबों को मिला खेल का ‘बूस्टर डोज’

Art of Giving: भागलपुर में एक सप्ताह तक चला 'इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे'...