Keoti BDO News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को केवटी प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की चार सदस्यीय टीम ने कड़े पुलिस सुरक्षा के बीच केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के कई ठिकानों पर छापेमारी की।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
Keoti BDO News: बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU का छापा
जानकारी के अनुसार, EOU की टीम बुधवार सुबह प्रखंड मुख्यालय पहुंची। सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने लगभग 7 बजे से बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के आवासीय मकान तथा प्रखंड कार्यालय में छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान टीम के दो-दो सदस्यों ने सरकारी आवास और प्रखंड कार्यालय में योजनाओं से संबंधित तथा अन्य कागजातों की बारीकी से जांच की। टीम ने प्रधान लिपिक राजेश कुमार को बुलाकर उनकी मौजूदगी में कार्यालय खुलवाया।
छापेमारी दल ने आवासीय मकान और प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए थे। किसी भी आम व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम के साथ दो प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और जिले से दर्जनभर पुलिस बल भी मौजूद थे।
संपत्ति जांच से अधिकारियों में मची बेचैनी
यह छापेमारी बीडीओ श्री पासवान के बहादुरपुर स्थित आवास, मधुबनी के उनके गृह बाबूबरही और ससुराल सीतामढ़ी सहित करीब आधे दर्जन से अधिक ठिकानों पर की गई। छापेमारी सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। इस दौरान अधिकारियों के बीच हड़कंप और बेचैनी मची रही। स्थानीय लोग भी जिज्ञासावश अगल-बगल से स्थिति पर नजर रखे हुए थे।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंछापेमारी के दौरान जब्त किए गए कागजात और संपत्ति से संबंधित अन्य विवरणों की जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बीडीओ की संपत्ति उनके वैध आय से कितनी अधिक है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे सरकारी महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।







