Bhagalpur Bijli News: भागलपुर शहर और आसपास के इलाकों में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रवाती तूफान और तेज बारिश के कारण बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार खुद हालात का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे हैं।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे MD, DM ने किया स्वागत
बिजली व्यवस्था की बहाली की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रबंध निदेशक राहुल कुमार हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और बिजली विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद, राहुल कुमार ने मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता और तीनों कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया डिवीजन में बिजली आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
युद्धस्तर पर जारी है बिजली बहाली का काम
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि बीती रात आए चक्रवात और 26 मई की रात हुई तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे, तार और अन्य उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिजली एक आपातकालीन सेवा है, और इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीमें दिन-रात लगातार काम कर रही हैं। रात में भी बिजली कर्मियों ने फील्ड में रहकर बहाली का कार्य किया और अभी भी कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत और बहाली में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने का अनुरोध किया है।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी राहत
बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए और जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाए। उनका लक्ष्य है कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अधिकतम राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।







