मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका प्रखंड के मकसूदा, सत्ता व बसुवारा पंचायत के रोजगार सेवक 37 वर्षीय भोला शंकर की मौत सोमवार को करंट लगने से हो गई।घटना के संबंध में रहिका के मनरेगा के पीओ कौशल किशोर ने देशज टाइम्स को बताया, रोजगार सेवक नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के रहने वाले थे। (MadhubaniNews rahika ke rojgar shevak)
जानकारी के अनुसार,मधुबनी शहर स्थित विनोदानंद कॉलोनी में भाड़े पर एक निजी डेरा में रहते थे। वहां स्नान करने के लिए मोटर चलाकर बंद करने गए तो भिंगे हाथ होने से करंट लग गई। कुछ ही क्षण में रोजगार सेवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।
हालांकि लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत अस्पताल भर्ती करने से पूर्व हो गई। मृतक के साथ उनकी पत्नी और एक बेटा एक बेटी साथ में रहते थे। (MadhubaniNews rahika ke rojgar shevak)
रोजगार सेवक सप्ता, बसुवारा पंचायत के प्रभार में थे। मौत से मर्माहत रोजगार सेवक संघ ने शौक प्रकट किया है। रहिका प्रखंड मुख्यालय में भी सभी कार्यालयों के पदाधिकारी व कर्मियों ने मौत पर शोक व्यक्त किया है।(MadhubaniNews rahika ke rojgar shevak)