spot_img

Darbhanga -Singhwara Mrityu News: परदेश से लौटा और युवक की संदिग्ध मौत, क्या सिंहवाड़ा में जहरीली शराब- या बीमारी, पुलिस जांच की बड़ी तहकीकात!

भरहुल्ली गांव में एक परदेसी युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन जहां बीमारी से मौत का दावा कर रहे हैं, वहीं जहरीली शराब की आशंका से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आखिर क्या है मौत का असली राज, हर कोई जानना चाहता है।

spot_img
- Advertisement -

Singhwara Mrityu News: सिंहवाड़ा के भरहुल्ली गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परदेश से लौटा 26 वर्षीय ध्यानी मंडल अचानक दुनिया छोड़कर चला गया। कुछ लोग जहां जहरीली शराब की बात कह रहे हैं, वहीं परिजन इसे बीमारी से हुई मौत बता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत का रहस्य अभी गहराया हुआ है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

मौत पर रहस्य गहराया: बीमारी या जहरीली शराब?

भरहुल्ली गांव निवासी ध्यानी मंडल की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण दबी जुबान में जहरीली शराब के सेवन से मौत की आशंका जता रहे थे, हालांकि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो परिजनों ने इस बात से इनकार कर दिया। मृतक की मां सुकुमारी देवी और मामी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि ध्यानी के पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस के बार-बार आग्रह के बावजूद शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 लाख कैश, प्रतिबंधित कफ सिरप में कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस की पड़ताल जारी, झाड़फूंक का भी जिक्र

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ टू कमतौल एसके सुमन, मद्य निषेध के डीएसपी अजय कुमार और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार दल-बल के साथ भरहुल्ली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव और सरपंच प्रतिनिधि ललित यादव से गहन पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने पर युवक को झाड़फूंक के लिए भी ले जाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि 29 मई की रात से ही ध्यानी के पेट में दर्द शुरू हुआ था और सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने पुष्टि की कि मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

मृतक युवक परदेश में नौकरी करता था और हाल ही में गांव आया था। उसकी मौत ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ध्यानी की मौत किस वजह से हुई। पुलिस इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 लाख कैश, प्रतिबंधित कफ सिरप में कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने 25 लाख कैश और प्रतिबंधित कफ सिरप संग कारोबारी गौरी शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार है, जिसने युवाओं

Nawada News: नवादा में साइबर फ्रॉड, फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की धोखाधड़ी, 3 शातिर गिरफ्तार, गैंग का बड़ा खुलासा

नवादा साइबर ठगी: भागलपुर साइबर पुलिस ने मशहूर ब्रांड फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। नवादा से 3 शातिर गिरफ्तार हुए, जिन्होंने जुडियो

Patna Rabri Devi Bungalow News: राबड़ी आवास पर पुलिस की भारी टीम, खाली कराने की तैयारी और अड़ी Ex CM|Bihar Politics HOT

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पुलिस बल की तैनाती से हड़कंप मच गया है। भवन निर्माण विभाग ने यह बंगला पशुपालन मंत्री को आवंटित किया है, लेकि

Bihar Cricket 🏏 News बिहारी जलवा वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया-ए में चयन, IPL में मचाई थी सनसनी

बिहार क्रिकेट न्यूज़: युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का चयन श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में हुआ है। IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद, 15