समस्तीपुर क्राइम न्यूज़: समस्तीपुर में एक हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया है। 29 मई को दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी साधना कुमारी के बयान पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। चचेरे भाई ने ही जमीन विवाद में गोली मारकर सूरज की जान ले ली।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह, चचेरे भाई ने कबूला जुर्म
एसआईटी टीम को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली। सूचना के आलोक में त्वरित अनुसंधान करते हुए पुलिस ने गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गणेश कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सूरज उसका चचेरा भाई था। उनके पिता शंकर राय और चाचा भोला राय के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गणेश ने बताया कि जमीन में बने दीवार को हटाने को लेकर उसकी और मृतक सूरज के बीच गाली-गलौज हुई, जिसके बाद वह घर से पिस्टल लाकर सूरज को गोली मार दिया।
घटनास्थल से बरामद हुए अहम सबूत, अन्य आरोपी चिह्नित
समस्तीपुर पुलिस ने घटनास्थल से कई अवैध सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त गणेश कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के सत्यापन में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून का नमूना, तीन फायर गोली का खोखा और एक फायर गोली का अग्रभाग जब्त किया है। साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्त गणेश कुमार के दोनों हाथों से फायर गोली का बारूद भी प्रदर्श के रूप में जब्त किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक सूरज कुमार के खून लगे उजले रंग के गंजी और उसके शरीर से दो बुलेट भी विधिवत जब्त किए गए हैं। इस घटना के षड्यंत्र रचने वाले अन्य अपराधियों को भी चिह्नित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने इस मामले में त्वरित विचारण कराकर अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा अविलंब सजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। कांड में सूक्ष्मतापूर्वक जांच और अनुसंधान जारी है ताकि कोई भी अपराधी बच न सके और मृतक सूरज कुमार को न्याय मिल सके।







