
Patna Gangrape: बिहार में बेगूसराय गैंगरेप मामले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि राजधानी पटना में एक और सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना सामने आई है। पटना जिले के नौबतपुर इलाके में दो डांसर बहनों के साथ 13 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाजबिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट
झारखंड के लातेहार जिले की मूल निवासी ये दोनों बहनें फिलहाल पटना के मीठापुर में किराए के मकान में रहती हैं। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 18 जून को नौबतपुर के भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने एक तिलक समारोह में डांस करने के बहाने उन्हें गांव बुलाया था। वहां पहुंचने पर मुन्ना, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार और दोस्त भानू कुमार समेत कई युवकों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद 13 लोगों ने मिलकर उनके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर पीड़िताओं के साथ मारपीट भी की गई।
फुलवारीशरीफ में मिली मदद, पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िताओं के अनुसार, रात भर की दरिंदगी के बाद आरोपी उन्हें वापस मीठापुर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान फुलवारीशरीफ पहुंचते ही दोनों बहनों ने शोर मचाकर मदद मांगी। उनकी आवाज सुनकर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
पुलिस टीम तत्काल पीड़िताओं को फुलवारीशरीफ थाने ले गई। बाद में सूचना मिलने पर नौबतपुर पुलिस पटना के इस गंभीर मामले की जांच के लिए दोनों पीड़िताओं को अपने साथ नौबतपुर थाने ले गई। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया, “एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।”
इस जघन्य अपराध ने एक बार फिर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।











