spot_img

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur electricity theft: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बिजली तार चोरों ने फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बंदरा प्रखंड के सकरीमन गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने 126 बिजली पोलों से हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज तार काट लिए. इस घटना से क्षेत्र में कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि बिजली विभाग को 9 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

- Advertisement -

ग्रामीणों को रविवार सुबह खेतों में पहुंचने पर इस चोरी का पता चला. कई पोलों से बिजली के तार नदारद देखकर उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

- Advertisement -

किसानों की बढ़ी मुश्किलें, सिंचाई पर सीधा असर

इस चोरी से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है. सकरीमन गांव के जीरात चौड़ और सकरी अस्पताल के समीप हुई इस घटना ने किसानों को बेहाल कर दिया है. ग्रामीण कौशल किशोर ठाकुर, सुजीत कुमार, अनिल सहनी और राजेश मंडल समेत कई अन्य किसानों ने बताया कि इलाके में बिजली तार चोरी की घटनाएं अब आम हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल में चार से पांच बार ऐसी वारदातें हो चुकी हैं.

ग्रामीणों ने कहा, ‘बार-बार हो रही चोरी से सिंचाई प्रभावित हो रही है और खेती का काम बाधित हो रहा है.’

- Advertisement -

इससे पहले भी केवटसा पेट्रोल पंप के पास, सकरी-चांदपुरा सीमा और मुन्नी चौड़ सहित कई अन्य स्थानों पर बिजली तार चोरी की वारदातें हुई हैं.

यह भी पढ़ें:  जहानाबाद-अरवल की बदहाल सड़कों को मिलेगी मुक्ति! बिहार सरकार का 82 करोड़ का मास्टरप्लान

बिजली विभाग और प्रशासन पर सवाल

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई है. उनका आरोप है कि चोरी के बाद विभाग केवल कागजी कार्रवाई पूरी करता है, लेकिन जिन जगहों से तार चोरी हुए, वहां आज तक नई लाइन नहीं लगाई गई है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है और वे बिना किसी डर के इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में खुलेगी फिजिक्स यूनिवर्सिटी, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, पूरे देश के छात्रों को मिलेगा फायदा

विभाग को हुआ लाखों का नुकसान

बंदरा के कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरीमन गांव के जीरात चौड़ में कृषि कार्य के लिए लगाए गए हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज बिजली तार अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं. इस संबंध में हत्था थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

अभिषेक रंजन ने जानकारी दी, ‘प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस चोरी से बिजली विभाग को करीब 9 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.’

पुलिस ने शुरू की जांच, चोरों की तलाश

हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि बिजली तार चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और किसानों को राहत मिल सके.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct