spot_img

PM ने आज से शुरू कर दी बिहार को परियोजनाओं की सौगात देने का सिलसिला, 23 तक दे रहेंगे

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बिहार को विभिन्न योजनाओं की सौगात देने का सिलसिला शुरू करेंगे। पहले दिन आत्मनिर्भर बिहार अभियान के तहत करीब 294 करोड़ रुपए की मत्स्य, पशुपालन व कृषि से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वे राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 84.27 करोड़ की लागत से पूर्णिया स्टेशन, 8.06 करोड़ की लागत से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में इम्ब्रयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजीएवं आइवीएफ लैब तथा 2.13 करोड़ की लागत से बेगूसराय, खगडिय़ा, समस्तीपुर, नालंदा व गया में तैयार सॉर्टेड सीमेन परियोजना का शुभारंभ किया।pm-ne-aaj-se

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

 

पीएम मोदी ने इसके अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर में कुल 74 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया। 25 करोड़ की लागत से तैयार स्टेडियम और 11 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय अतिथिगृह का शिलान्यास किया।बिहार को सौगात देने का यह सिलसिला 23 सितंबर तक चलेगा।pm-ne-aaj-se

 

प्रधानमंत्री मोदी आज इस वर्चुअल समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और कृषि मंत्री प्रेम कुमार के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री भी जुड़े। प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित किया।pm-ne-aaj-se

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में योजनाओं का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने पूर्णिया में सीमेन बैंक खोलने पर खुशी जाहिर की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे बिहार के साथ अन्य राज्यों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि किशनगंज में कृषि विश्वविद्यालय मत्स्य संपदा योजना के तहत जो विकास का काम किया गया वो काफी बेहतर है।pm-ne-aaj-se

 

कहा कि 76 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं। बिहार में पहले इस क्षेत्र में काम न के बराबर था, मगर अब बेहतर काम को लेकर शोध होता है और किसानों को जानकारी दी जाती है कि कैसे ज्यादा मुनाफा खेती से होगा। सीएम ने कहा कि बिहार में मत्स्य पालन का बेहतर विकल्प है। बिहार में काफी खाली चंवर इलाका है, जहां मछली पालन हो सकता है। मत्स्य संपदा योजना से बिहार को काफी फायदा मिलेगा,इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।pm-ne-aaj-se

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए शासन से पहले पशुपालन विभाग की स्थिति यह थी कि कोई इस विभाग का मंत्री बनना नहीं चाहता था। 2005 से पहले जो इस विभाग का मंत्री बननेवाले को जेल जाना पड़ा। लेकिन एनडीए की सरकार बनने के बाद इस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ। आज किसानों के लिए काम हो रहा है। इन योजनाओं से हम किसान और मछलीपालकों की आय दोगुनी करने में सफल होंगे।

मधेपुरा में एक करोड़ की लागत से मत्स्य चारा मिल, पटना के मसौढ़ी में दो करोड़ की लागत से फिश ऑन ह्वील्स का उद्घाटन किया।  कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में समेकित मात्स्यिकी उत्पादन प्रौद्योगिकी केंद्र का भी प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ की लागत से निर्मित स्कूल ऑफ एग्री बिजिनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के भवन का उद्घाटन और 27 करोड़ की लागत से बने छात्रावास का भी उद्घाटन किया।pm-ne-aaj-se

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए - कहां घरों में घुसा पानी, लोग फंसे, दहशत -पलायन शुरू !

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion