spot_img

मुजफ्फरपुर में दीपिका-श्रद्धा कपूर-दीया मिर्जा-सारा अली समेत 8 फिल्मी हस्तियों पर मुकदमा

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर,देशज न्यूज। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े मामले में सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, सारा अली खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर स्थानीय एक अदालत में परिवाद दर्ज किया गया है।  यह परिवाद एसीजीएम की अदालत में दर्ज किया गया है। इसमें अनुराग कश्यप को भी आरोपी बनाया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत आठ फिल्मी हस्तियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज मुकदमे में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी कोर्ट सुनवाई करेगी।

- Advertisement -

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्‍शन के मामले में इन लोगों के नाम सामने आने के बाद यह मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी अगली सुनवाई 29 सितंबर निर्धारित की गई है। इन सभी पर विदेश से ड्रग्स मंगवा कर सेवन करने, बेचने व देश की छवि खराब करने का आरोप है। मामले में दीपिका के अतिरिक्त श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, सारा अली खान, जया शाहा, श्रुति मोदी, अनुराग कश्यप व करिश्मा प्रकाश पर परिवाद किया गया है।

- Advertisement -

आरोप है, इनलोगों ने मुंबई के कोको रे रेस्टूरेंट में एक पार्टी की थी। इस दौरान ड्रग्स का सेवन किया था। इतना ही नहीं विदेश से ड्रग्स मंगवाकर भी आरोपितों ने सेवन किया व बेचा भी। इस घटना ने परिवादी को काफी ठेस पहुंचाया था। उनका कहना है कि ये सभी सेलिब्रिटी हैं और युवा इनका अनुकरण करते हैं। ऐसे में इन लोगों का इस तरह का व्यवहार सही नहीं कहा जा सकता। मुजफ्फरपुर में दीपिका-श्रद्धा कपूर-दीया मिर्जा-सारा अली समेत 8 फिल्मी हस्तियों पर मुकदमामुजफ्फरपुर में दीपिका-श्रद्धा कपूर-दीया मिर्जा-सारा अली समेत 8 फिल्मी हस्तियों पर मुकदमा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! पुलिस ने धर दबोचे 4 बदमाश, लेकिन हथियारबंद 2 फरार

Darbhanga Crime News: दरभंगा में मंगलवार देर शाम गाड़ी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन हथियारबंद दो बदमाश फरार हो गए।#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#FiringIncident

Bhagalpur News: बिहार ग्रामीण बैंक में फूट पड़ा कर्मचारियों का गुस्सा! ‘तानाशाही’ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मी, दी बड़ी चेतावनी

Bihar Gramin Bank: भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक के सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन को बड़े#BiharGraminBank,#BhagalpurNews,#BankProtest

दर्दनाक! दरभंगा में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर सहित समाया युवक, पुलिस ने निकाला शव

Darbhanga News: दरभंगा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेनीपुर के भसौर गांव में मंगलवार शाम ट्रैक्टर समेत ईंट भट्टे के गहरे गड्ढे में डूबने से 36 वर्षीय चालक की मौत हो गई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! अब छात्रों को मिलेगा नए कोर्सेज का लाभ

Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में NEP-2020 के तहत बड़े शैक्षणिक सुधारों को मंजूरी मिली है। नए आचार्य, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के अध्यादेश#DarbhangaUniversity,#BiharEducation,#NEP2020