मई,7,2024
spot_img

#khagariya में किताब विक्रेता को बस ने कुचला, मौत, लाश के साथ परिजनों का NH पर हंगामा

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया, देशज न्यूज।  मानसी थाना  के राजदरबार होटल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस ने एक साइकिल सवार किताब विक्रेता को रौंद दिया है। किताब विक्रेता सुभाष मिश्र की मौके पर मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सुभाष किताब बेचकर साइकिल से राष्ट्रीय मार्ग -31 के रास्ते अपने गांव धर्मपुर बन्नी जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया। घटना के आक्रोशित परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर NH-31 को जाम कर दिया है।

मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम होने से खगड़िया-मानसी राष्ट्रीय मार्ग बाधित हो गया है। मानसी थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन बस चालक फरार है।मौके पर मानसी अंचल के सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने में जुटे  हैं। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल ही रही थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga New Delhi Superfast Train News| 108 km की रफ्तार में दौड़ रहीं दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन...घिर गई आग में... बनीं The Burning Train?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें