spot_img

श्रावणी मेले से पहले दरभंगा में बड़ा ऐलान! DM-SSP ने कहा- ‘श्रद्धालु भगवान हैं’, कुशेश्वरस्थान गर्भगृह में लगेगा अर्घा| सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर जोर

Darbhanga Shravani Mela: मिथिला के देवघर कुशेश्वरस्थान में श्रावणी मेले की रौनक बढ़ने से पहले प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम और एसएसपी ने मंदिर से शिवगंगा तक सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं की समीक्षा कर गर्भगृह में अर्घा लगाने का निर्देश दिया।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Shravani Mela: श्रावणी मेले से पहले दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रशासन ने कमर कस ली है। लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने शनिवार को ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी के साथ धाम का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर से लेकर शिवगंगा घाट, प्रवेश-निकास द्वार और पूरे मेला क्षेत्र का एक-एक कोना खंगाला, जहां यातायात, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा गया।

- Advertisement -

श्रावणी मेले से पहले दरभंगा में बड़ा ऐलान! DM-SSP ने कहा- 'श्रद्धालु भगवान हैं', कुशेश्वरस्थान गर्भगृह में लगेगा अर्घा| सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर जोर

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान में गर्भगृह में लगेगा अर्घा, DM ने दिए कड़े निर्देश

श्रावणी मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब गर्भगृह के मुख्य द्वार पर अर्घा लगाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में सुविधा होगी। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार ने साफ शब्दों में कहा,

श्रावणी मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें बाबा का दर्शन बिना परेशानी के मिले। श्रद्धालु भगवान हैं, उनकी सेवा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

- Advertisement -

उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण काम तुरंत पूरे करने के निर्देश दिए। इनमें वाहन पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन तय करना, बेरी चौक से धवौलिया तक बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण को मजबूत करना शामिल है। डीएम, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने कुशेश्वरस्थान के चारों ओर पैदल घूमकर बैरिकेडिंग का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  ऋतिक-कंगना विवाद में सबा आजाद की एंट्री! कंगना ने ऋतिक को सुनाई खरी-खोटी, कहा- बड़े स्टार होकर...

सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर जोर: SSP के सख्त आदेश

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पीने का पानी, शौचालय, लाइट और सफाई में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मंदिर और शिवगंगा पर 24 घंटे मेडिकल कैंप और नियंत्रण कक्ष चालू रखने की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय से काम करने का निर्देश दिया ताकि मेले को एक ‘आदर्श आयोजन’ बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime भागलपुर में रात 3 बजे दुकान पर घुसकर दुकानदार को गोली मारी! आवाज से दौड़े लोग - फिर से सवाल में कानून-व्यवस्था!

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्लान की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले के दिनों में पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लगातार निगरानी की जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान पहले से लागू होगा, जिससे श्रद्धालु शांति से जलाभिषेक कर सकें।

यह भी पढ़ें:  कुलगाम हमला और NEET: दरभंगा में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का मोदी सरकार पर सीधा वार, छात्रों को दिया 'अभयदान'

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, न्यास समिति अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज, बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा, सीओ राकेश रोशन भारती, थानाध्यक्ष गौराब प्रसाद, अन्य पुलिस पदाधिकारी और मंदिर न्यास के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस बार कुशेश्वरस्थान का श्रावणी मेला सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा के मामले में एक मिसाल बनेगा। अब बस ‘बोल बम’ की पहली गूंज का इंतजार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sunny Deol Patna धर्म की राह पर सन्नी देओल! पटना साहिब में टेका मत्था, बोले- ‘सौभाग्य है मेरा’

Sunny Deol Patna: बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल ने रविवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उनके आगमन पर जत्थेदार ने स्वागत कर सिरोपा भेंट किया। श्रद्धालुओं मे#SunnyDeol,#PatnaSahib,#BiharNews

Bihar Crime Politics 150 दिन में दूसरे अधिकारी की हत्या! सम्राट सरकार पर तेजस्वी ने क्यों कहा- ‘CM नाकाम’

Bihar Crime: रोहतास के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 150 दिन में दूसरे अधिकारी की हत्या#BiharCrime,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

Madhubani Mobile Tower पत्नी से झगड़ा हुआ तो 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया पति! मधुबनी में डेढ़ घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा

Madhubani Mobile Tower: मधुबनी के दीप गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जनप्रतिनिधियों के समझाने#MadhubaniNews,#MobileTowerDrama,#Bihar

पटना में कूड़े के पहाड़ पर चला निगम का ‘बुलडोजर’! 2 ड्राइवर बर्खास्त, अब तेजी से साफ होगा शहर

Patna News: पटना में जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव में बाधा डालने के आरोप में दो ड्राइवरों को बर्खास्त कर दिया गया#PatnaNews,#SanitationStrike,#PatnaMunicipalCorporation