spot_img

भागलपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में दुकानदार को दुकान में घुसकर मारी गोली, एक बदमाश धराया

Bhagalpur Crime News: गोराडीह के चर्चित सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रहा रंजीत वर्मा शनिवार रात अपनी दुकान में सो रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर तीन गोलियां दाग दीं। पिता ने पुराने विवाद की आशंका जताई है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कजरैली थाना क्षेत्र के रहमानीगंज के समीप बेखौफ बदमाशों ने एक बर्तन दुकानदार को उसकी दुकान में घुसकर गोली मार दी। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी बाइक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। यह पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

- Advertisement -

दुकान में सो रहे दुकानदार पर दागीं तीन गोलियां

घायल दुकानदार की पहचान 37 वर्षीय रंजीत वर्मा के रूप में हुई है, जो गोराडीह थाना क्षेत्र का निवासी है। जानकारी के अनुसार, रंजीत पिछले लगभग एक वर्ष से कजरैली थाना क्षेत्र के गौरचौकी में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था और वहीं बर्तन की दुकान चलाता था। शनिवार देर रात दुकान बंद करने के बाद रंजीत दुकान के अंदर ही सो गया था, जबकि उसके पिता बासुदेव वर्मा दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे तीन हथियारबंद बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे और रंजीत से दुकान खुलवाई। दुकान खुलते ही बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली रंजीत की कनपटी को छूकर निकल गई, जबकि अन्य गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की चमकी किस्मत! केंद्र से मिले 10,845 करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई उड़ान | पढ़िए - BIHAR को मिली दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी

एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार; पुलिस कर रही छापेमारी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया, लेकिन उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लिया और घायल रंजीत को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रंजीत के पिता बासुदेव वर्मा ने बताया कि उनके गांव गोराडीह में घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। उन्हें आशंका है कि इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घायल रंजीत वर्मा पूर्व में गोराडीह के चर्चित सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रह चुका है और इस मामले में वह करीब एक वर्ष तक जेल में भी बंद रहा था। पुलिस फिलहाल फरार हुए दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sunny Deol Patna धर्म की राह पर सन्नी देओल! पटना साहिब में टेका मत्था, बोले- ‘सौभाग्य है मेरा’

Sunny Deol Patna: बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल ने रविवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उनके आगमन पर जत्थेदार ने स्वागत कर सिरोपा भेंट किया। श्रद्धालुओं मे#SunnyDeol,#PatnaSahib,#BiharNews

Bihar Crime Politics 150 दिन में दूसरे अधिकारी की हत्या! सम्राट सरकार पर तेजस्वी ने क्यों कहा- ‘CM नाकाम’

Bihar Crime: रोहतास के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 150 दिन में दूसरे अधिकारी की हत्या#BiharCrime,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

Madhubani Mobile Tower पत्नी से झगड़ा हुआ तो 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया पति! मधुबनी में डेढ़ घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा

Madhubani Mobile Tower: मधुबनी के दीप गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जनप्रतिनिधियों के समझाने#MadhubaniNews,#MobileTowerDrama,#Bihar

पटना में कूड़े के पहाड़ पर चला निगम का ‘बुलडोजर’! 2 ड्राइवर बर्खास्त, अब तेजी से साफ होगा शहर

Patna News: पटना में जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव में बाधा डालने के आरोप में दो ड्राइवरों को बर्खास्त कर दिया गया#PatnaNews,#SanitationStrike,#PatnaMunicipalCorporation