spot_img

मुफ्त सेवा से बदलेगी दियारा की तस्वीर – लोगों की दशकों पुरानी समस्या खत्म! CM Samrat ने दी मुफ्त स्टीमर की सौगात

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच निःशुल्क स्टीमर सेवा का शुभारंभ किया है। इससे गंगा पार रहने वाले हजारों ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिलेगा, वहीं दियारा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

spot_img
- Advertisement -

Patna News: हजारों लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के दियारा क्षेत्र में नासरीगंज के फक्कड़ महतो घाट से नासरीगंज-पानापुर स्टीमर फेरी सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा पार रहने वाले लोगों को सुरक्षित, तेज और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। इस सुविधा से दियारा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

मुफ्त सेवा से बदलेगी दियारा की तस्वीर - लोगों की दशकों पुरानी समस्या खत्म! CM Samrat ने दी मुफ्त स्टीमर की सौगात

- Advertisement -

मुफ्त सेवा से बदलेगी दियारा की तस्वीर

स्टीमर सेवा के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,

यह केवल परिवहन की सुविधा नहीं है, बल्कि यह दियारा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाली पहल भी साबित होगी। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -

अब तक दियारा क्षेत्र के अधिकांश लोग गंगा पार करने के लिए छोटी नावों पर निर्भर रहते थे, जो विशेषकर बरसात के मौसम में अत्यधिक जोखिम भरा हो जाता था। कई बार तेज धारा और खराब मौसम के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। नई स्टीमर सेवा के शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक कम होगी और लोगों को अधिक सुरक्षित तथा सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार के युवाओं के लिए बुरी खबर! NCS पोर्टल पर रोजगार देने वाली कंपनियों की संख्या चौंकाने वाली|प्रमुख राज्यों की तुलना में बिहार की स्थिति

मुफ्त सेवा से बदलेगी दियारा की तस्वीर - लोगों की दशकों पुरानी समस्या खत्म! CM Samrat ने दी मुफ्त स्टीमर की सौगात

हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

दानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों—पुरानी पानापुर, मानस, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा और पतलापुर—के हजारों लोगों को इस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों के निवासी अब पहले की तुलना में कम समय में गंगा पार कर सकेंगे, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और बहुमूल्य समय की भी बचत होगी।

  • पुरानी पानापुर
  • मानस
  • कासिमचक
  • हेतनपुर
  • गंगहारा
  • पतलापुर
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: पंचायतों में पांच - पांच यूनिट पौधारोपण, 19 हजार मानव दिवस का होगा सृजन, VB-G RAM G में भुगतान लंबित पर होगी सीधी कार्रवाई!

इस पहल का सबसे बड़ा लाभ किसानों और स्थानीय उत्पादकों को मिलने की उम्मीद है। दियारा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सब्जियां, फल और दुग्ध उत्पाद तैयार होते हैं। पहले इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब स्टीमर सेवा उपलब्ध होने से कृषि और दुग्ध उत्पादों को समय पर बाजार तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में खाद माफियाओं पर गिरी गाज! मंत्री विजय सिन्हा ने DAO को हटाया, 6 दुकानों के लाइसेंस रद्द

मानसून में मिलेगी बड़ी राहत

यह सेवा मानसून के दौरान और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। दियारा क्षेत्र को दानापुर से जोड़ने वाला पीपा पुल सामान्य तौर पर नवंबर से 15 जून तक संचालित होता है। इसके बाद मानसून के दौरान पुल को हटा लिया जाता है, जिससे लोगों के सामने गंगा पार करने का कोई सुरक्षित विकल्प नहीं बचता। नई स्टीमर सेवा इस समस्या का समाधान बनकर सामने आई है और बरसात के महीनों में लोगों की जोखिम भरी नावों पर निर्भरता कम होगी।

दियारा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में यहां 58 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 553 शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा 95 आंगनबाड़ी केंद्र, तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र और पंचायत कार्यालय भी संचालित हैं। इन संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और पंचायत कर्मचारियों को अब अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे इन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में 203 नए ‘जीविका हाट’, दीदियों की तकदीर बदलने की तैयारी| एक छत के नीचे मिलेगी मार्केटिंग की सुविधा | मंत्री...

Bihar Jeevika Haat: बिहार में जीविका दीदियों के लिए बड़ी खबर है। सम्राट चौधरी सरकार 203 नए ग्रामीण हाट बनाएगी, जहां उनके उत्पादों को एक ही छत के नीचे बाजार मिलेगा, जिससे आय बढ़ेगी#BiharJeevikaHaat,#JeevikaDidis,#BiharRuralDevelopment

किशनगंज में बालू माफिया की खैर नहीं! 4 ट्रक पकड़े, लगा ₹33 लाख से ज्यादा का तगड़ा जुर्माना

Kishanganj Illegal Mining: किशनगंज में जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन विभाग ने चार अवैध बालू लदे ट्रक जब्त कर 33.91 लाख रुपये का भारी#KishanganjNews,#IllegalMining,#BiharAction

बड़ा एक्शन! डेहरी EO की हत्या के बाद बिहार सरकार का चौंकाने वाला फैसला, अब नगर आयुक्तों और अधिकारियों को मिलेगी आर्म्स लाइसेंस और...

Bihar Nagar Nigam Security: बिहार सरकार ने नगर निकायों के अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब नगर आयुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों को शस्त्र लाइसेंस और सशस्त्र होम#BiharNagarNigam,#BiharSecurity,#EOMurder

बिहार के बोधगया,सुल्तानगंज, मंदार और केसरिया स्तूप समेत प्राचीन स्थलों का बदलेगा भाग्य! CM सम्राट का बड़ा आदेश, जानें क्या होगा खास

Bihar Heritage: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के प्राचीन पुरातात्विक स्थलों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और संरक्षण के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।#BiharHeritage,#SamratChoudhary,#ArchaeologyBihar