spot_img

दरभंगा में किसान की बेरहमी से हत्या! धान की फसल देखने निकले, खेत में मिली लाश| लेन – देन में MUDER की बिग मिस्ट्री!

Darbhanga Farmer Murder: मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघात गांव में मंगलवार देर शाम एक किसान का शव खेत से बरामद हुआ है। परिवार का आरोप है कि 70 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने उनकी हत्या की है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Farmer Murder: दरभंगा में किसान की बेरहमी से हत्या! धान की फसल देखने निकले, खेत में मिली लाश| लेन – देन में फसाद।गांव के एक पड़ोसी ने दयानंद यादव से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। जब दयानंद ने अपनी रकम वापस मांगी, तो चार दिन पहले दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपी पड़ोसी ने दयानंद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इधर, पुलिस हर कोण से तहकीकात करती जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मनीगाछी थाना क्षेत्र में 70 हजार रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मंगलवार देर शाम किसान का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 4 साल बाद विदाई पर भावुक हुए दारोगा जी, बोले विनय कुमार चौधरी- 'घनश्यामपुर की जनता हमेशा मेरे दिल में रहेगी'

70 हजार के विवाद में ली किसान की जान

मृतक की पहचान बघात गांव के छाड़ापट्टी निवासी 48 वर्षीय दयानंद यादव के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, दयानंद यादव शाम को धान की फसल देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद जब स्वजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उनका शव खेत में बरामद हुआ।

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि गांव के एक पड़ोसी ने दयानंद यादव से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। जब दयानंद ने अपनी रकम वापस मांगी, तो चार दिन पहले दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपी पड़ोसी ने दयानंद को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश

इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना मिलते ही मनीगाछी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है और लेन-देन का विवाद इसकी मुख्य वजह हो सकता है। पुलिस आरोपी पड़ोसी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga बेनीपुर पुलिया पर पानी भरे गड्ढे में अचानक गिरे ! डूबने से बुजुर्ग की मौत, कौन है हादसे का जिम्मेदार! रो रहा...

Benipur Drowning: बेनीपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 55 वर्षीय इंदल सदा की गांव के ही एक गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने आपदा राहत कोष से मुआवजे की मां#BenipurNews,#DarbhangaTragedy,#BiharDrowning

Gaya Health ANMMCH News गया के लिए बड़ी खबर! मगध मेडिकल कॉलेज बनेगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, लाखों मरीजों को मिलेगा फायदा

Gaya Health News: गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने मास्टर प्लान की समीक्षा कर विक#GayaHealthNews,#BiharMedical,#ANMMCH

बड़ी खबर! पटना में 10 अगस्त से बदलेगी ट्रैफिक की तस्वीर, इस गोलंबर से जुड़ेंगे 4 फ्लाईओवर

Patna Connectivity: पटना में यातायात की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत। 10 अगस्त से करबिगहिया गोलंबर, मीठापुर-महुली और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा, जिससे आवागमन आसान होगा।#BiharNews,#PatnaConnectivity,#FlyoverProject

दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 के गोलीमार बदमाश पकड़े गए! दहशत और लूट गिरोह का पर्दाफाश, सिमरी – सिंहवाड़ा पुलिस का कॉम्बो एफर्ट…दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार| पढ़िए SDPO...

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने एनएच-27 पर हुई दोहरी फायरिंग की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी ऋषिकेश कुमार महतो समेत दो को पकड़ा गया है, जिससे सड़क पर दहशत फैलाने वा#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#NH27