spot_img

Araria से Good News ट्रेन में खाना महंगा मिलता है? अब बिहार की इस ट्रेन में मिलेगी सस्ती और स्वच्छ पैंट्रीकार सेवा! पढ़िए – 32 प्रमुख मेल एक्सप्रेस में जल्द मिलेंगी मिनी पैंट्रीकार सेवा!

Bihar Train Pantry: पूर्व रेलवे की नई पहल से सफर में चाय, नाश्ता और भोजन मिलेगा सस्ता व स्वच्छ। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाखों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Train Pantry: पूर्व रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब 32 प्रमुख मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्रीकार सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल से बिहार से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सस्ती और स्वच्छ खान-पान की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

सफर में मिलेगी सस्ती और स्वच्छ खान-पान सेवा

पूर्व रेलवे की इस योजना में सियालदह डिवीजन के अंतर्गत चलने वाली 13159/60 कोलकाता-जोगबनी चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इस ट्रेन में भी यात्रियों को जल्द ही मिनी पैंट्रीकार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लंबी दूरी का सफर अधिक आरामदायक हो जाएगा।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन की इस पहल का बिहार के विभिन्न यात्री संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। इनमें बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के सदस्य बच्छराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, रेल संघर्ष समिति के संयोजक आजादशत्रु अग्रवाल, बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के सदस्य चंदन भगत, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा और रेलवे कम्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रोशन शामिल हैं। इन सभी ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:  सेक्स रैकेट भंडाफोड़ करने वाले बंटी हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा ऐलान! बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी RJD, क्या सरकार पर बढ़ेगा दबाव?

जल्द पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया, यात्रियों को मिलेगा लाभ

इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने बताया कि इस सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सुविधा रेल यात्रियों को शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। विनोद सरावगी ने यह भी कहा कि ट्रेन के अंदर यात्रियों को चाय, नाश्ता, खाना और ड्रिंकिंग वॉटर न सिर्फ अपेक्षाकृत कम मूल्य पर उपलब्ध होंगे, बल्कि इनकी गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

- Advertisement -

पूर्व रेलवे का यह निर्णय उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और अक्सर ट्रेन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और कीमत को लेकर चिंतित रहते हैं। यह कदम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RSS प्रमुख मोहन भागवत का Gen-Z पर दिल जीत लेने वाला बयान ! ‘ये देशद्रोही नहीं, हमारे अपने बच्चे हैं!’ बताया – कैसे निकलेगा...

Mohan Bhagwat Gen Z: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने Gen-Z छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'Gen-Z देशद्रोही नहीं, अपने ही बच्चे हैं', और उनकी चिंताओं पर ध्य#MohanBhagwat,#GenZProtest,#RSSNews

23,731 करोड़ की ‘गोबरधन योजना’ से बदल जाएगी गांवों की तकदीर, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी

Gobardhan Yojana: केंद्र सरकार ने 'गोबरधन योजना' को मंजूरी दे दी है, जिस पर 23,731 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह योजना गांवों में रोजगार, आय बढ़ाएगी और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत कर#GobardhanYojana,#BiharNews,#RuralDevelopment

Madhubani Drug News हैरान करने वाली खबर! INDO -Nepal Border मधुबनी में तस्कर गिरफ्तार, 200 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी बरामद!

Madhubani Drug News: मधुबनी में पुलिस और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है।#MadhubaniDrugNews,#BiharPolice,#SSBOperation

Ranchi Flight रांची में बड़ा विमान हादसा टला: दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में उड़ान से पहले रनवे पर मिली खराबी, 161 यात्रियों...

Ranchi Flight: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट की सूझबूझ से 161 यात्रियों क#RanchiFlight,#BirsaMundaAirport,#FlightSafety