मई,7,2024
spot_img

उत्तराखंड में चल रहा IPL में सट्टा, 4 पकड़ाए, 1आरोपी भाजपा का, मिला भाजपा से लिंक

spot_img
spot_img
spot_img

ऊधमसिंह नगर, देशज न्यूज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के एक नामी होटल से सट्टा लगाते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में गरपुर ब्लॉक के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख टिप्सन नरूला और उनके दो साथी अमनदीप और कमल कालरा शामिल हैं। टिप्सन नरूला का संबंध भाजपा से भी है।

पुलिस को सटोरियों के कमरे से कई ऐसे सबूत हाथ लगे जिससे साबित हो रहा था कि ये लोग आईपीएल के खेल में सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को मौके से सेल फोन, कैश और सटोरियों से जुड़े मोबाइल नंबर मिले हैं।

हालांकि एक सटोरिया थोड़ी देर पहले खेल कर चला गया था। पकड़े गए तीनों सटोरियों की निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 40 हजार से ज्यादा का कैश 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में जुआ खेलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

पुलिस को सूचना मिली कि रुद्रपुर-हल्द्वानी रोड पर होटल रेडिस के कमरा नंबर 203 में कुछ लोग ठहरे हुए हैं। जो यहां के सटोरियों के संपर्क में हैं और लोगों को लाखों का सट्टा खेला रहे हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर सीएम अमित कुमार के नेतृत्व में ट्रैप टीम बनाई गई। जिसके जाल में ये तीनों सटोरिए फंस गए।

एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा के अनुसार आईपीएल के जरिए घर बैठे मोटा पैसा कमाने का लालच कई लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोगों के जल्दी पैसा कमाने के लालच का सटोरिए फायदा उठा रहे हैं। पुलिस की निगाह इस पूरे खेल पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

वहीं गदरपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख टिप्सन नरूला ने पुलिस के जाल में फंसने के बाद आरोप लगाया कि वे राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं। क्योंकि वे सट्टे का कोई खेल नहीं खेलते। पुलिस ने उनके पास मौजूद कैश और मोबाइल्स को जबरन सट्टे से जोडऩे की कोशिश की है। हालांकि पुलिस सारी कॉल रिकॉड्र्स के जरिए ये साबित करने की कोशिश में है कि टिप्सन नरूला एक प्रोफेशनल सटोरिया है। जो अपने साथियों संग सट्टे के खेल को अंजाम दे रहा था।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें