Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। कसबा प्रखंड की कुल्लाखास पंचायत के वार्ड सात आलम नगर में मछली पकड़ने गए तीन सहोदर भाई धार में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है और अलांगीर का परिवार गहरे सदमे में है।
पूर्णिया में दिल दहला देने वाला हादसा! एक साथ तीन मासूम भाई डूबे, परिवार में कोहराम
Bihar Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में हृदय विदारक घटना सामने आई है। कसबा प्रखंड की कुल्लाखास पंचायत के वार्ड सात आलम नगर में रविवार सुबह एक साथ तीन सहोदर भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घर के पास मछली पकड़ने गए तीनों मासूम गहरे पानी में उतर गए और वापस नहीं आ सके। इस खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया और मातम पसर गया।





जानकारी के अनुसार, आलम नगर निवासी अलांगीर के चार पुत्र सुबह घर के पीछे खगजाना के पास गोदाम के पीछे बने चाप में मछली पकड़ने गए थे। चारों भाइयों में से एक धार में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य भाई भी कुंड में समा गए। यह भयावह दृश्य देखकर चौथा भाई, सात वर्षीय अली हुसैन, दौड़ते हुए गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। जब तक ग्रामीण और परिजन कुंड के पास पहुंचते, तब तक तीनों भाई गहरे पानी में डूब चुके थे।
एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में गई जान
परिवार वालों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को धार के कुंड से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मो. मोफिजूल, 10 वर्षीय तफीजूल और 8 वर्षीय सैराजुल के रूप में हुई है। जीवित बचे भाई अली हुसैन ने बताया कि तीनों भाई एक-दूसरे को बचाने के क्रम में कुंड में डूबते चले गए।
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, सरकारी सहायता की मांग
अलांगीर को कुल आठ पुत्र हैं, जिनमें से तीन बेटों की एक साथ मौत हो गई है। इस घटना से मृतक बच्चों के पिता अलांगीर, माता दुलहरी, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है, हर आंख नम है।
कुल्लाखास पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘मृतक बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को आर्थिक सरकारी सहायता दिलवाये जाने की मांग प्रशासन से की है।’
कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि उन्हें तीन बच्चों की डूबने से मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने तत्काल मौके पर कर्मचारी को भेजा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके और नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच जारी है।
एक-दूसरे को बचाने में गई तीनों की जान
अलांगीर के कुल आठ पुत्र हैं, जिनमें से चार बेटे घर के पास खगजाना के पीछे एक गोदाम के पास मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के दौरान अचानक एक भाई गहरे कुंड में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य भाई भी कुंड की गहराई में समा गए। यह देख चौथे भाई, सात वर्षीय अली हुसैन, ने तुरंत गांव की ओर दौड़ लगाई। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तीनों बच्चे धार में पूरी तरह डूब चुके थे।
स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों की मदद से तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मो. मोफिजुल, 10 वर्षीय तफीजुल और 8 वर्षीय सैराजुल के रूप में हुई है। एक ही साथ तीन बेटों को खोने से पिता अलांगीर, माता दुलहरी, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम है और चारों तरफ शोक का माहौल है।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, मुखिया ने की मुआवजे की मांग
कुल्लाखास पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान ने इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की डूबने से मौत की सूचना मिली है और मौके पर कर्मचारी को भेज दिया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। यह हादसा पूरे पूर्णिया जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।








