spot_img

बिहार के किसानों को बड़ी राहत! रबी 2026-27 से लागू होगी PM फसल बीमा योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ- क्या है PMFBY?

Bihar PMFBY: सहकारिता विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। रबी 2026-27 से यह योजना बिहार के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से तेज दावा निपटान का लाभ देगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar PMFBY: बिहार के किसानों के लिए अब फसल नुकसान की चिंता खत्म होने वाली है। सहकारिता विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को राज्य में रबी 2026-27 से प्रभावी रूप से लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस महत्वपूर्ण योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मंगलवार, 18 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (डीएनएस) में एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

बिहार के किसानों को बड़ी राहत! रबी 2026-27 से लागू होगी PM फसल बीमा योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ- क्या है PMFBY?

- Advertisement -

इस प्रशिक्षण में योजना के प्रावधानों, तकनीकी पहलुओं और इसके क्रियान्वयन में विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं व जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें रबी 2026-27 के संदर्भ में प्रत्येक हितधारक से अपेक्षित कार्यों, उनके दायित्वों और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य जोर एसओपी के प्रावधानों को समयबद्ध तरीके से लागू करने और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर था, ताकि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के किसानों को बड़ी खुशखबरी! कृषि मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान, 20 अगस्त से बदलेगी तकदीर | जानिए - शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में दिल्ली में क्या हुआ?

बिहार के किसानों को बड़ी राहत! रबी 2026-27 से लागू होगी PM फसल बीमा योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ- क्या है PMFBY?

बिहार के किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा: क्या है PMFBY का उद्देश्य?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना किसानों की आय को स्थिर बनाए रखने, उन्हें खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का काम करती है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुरोध पर केंद्रीय पीएमयू टीम के डॉ अनिल पंत और मेहुल कक्कड़ ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assistant Professor बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा? चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी से की ये 3 बड़ी मांगें!

इस योजना के तहत किसानों को बेहद कम प्रीमियम चुकाना होगा। खरीफ फसल के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत, रबी फसल के लिए बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक या बागवानी फसल के लिए बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम देय होगा। शेष प्रीमियम की आधी राशि केंद्र सरकार और आधी राशि राज्य सरकार वहन करेंगी। यह प्रावधान किसानों पर वित्तीय बोझ को काफी कम करेगा।

आधुनिक तकनीक से होगा फसल नुकसान का आकलन, मिलेगी तेज राहत

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को कृषि लागत के बराबर क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी। इस योजना में आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा, जिससे फसल क्षति का आकलन अधिक सटीक और पारदर्शी बन जाएगा। ड्रोन, रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसी तकनीकों की मदद से फसल नुकसान का आकलन किया जाएगा, जिससे दावों का निपटान तेजी से और बिना किसी गड़बड़ी के संभव हो पाएगा।

प्रशिक्षण सत्र में सहकारिता विभाग, कार्यालय निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना से अपर निबंधक (न्याय) श्री विकास कुमार बरियार, संयुक्त निबंधक (साख) श्री समरेश कुमार तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि. श्री अरविन्द पासवान ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

प्रशिक्षण में सहकारिता विभाग के सभी प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी और सभी प्रबंध निदेशकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कृषि, आपदा प्रबंधन, वित्त, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, नाबार्ड, बिरसैक (बीआईआरएसएसी), एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एनआईसी जैसे संबंधित अन्य विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहकारिता विभाग इस योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे बिहार के किसानों को समय पर और प्रभावी ढंग से सहायता मिल सकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Teacher Vacancy! बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें किस विषय में कितने पद | कक्षावार देखें पूरी लिस्ट ?

Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती। जानें कक्षावार और विषयवार कितनी वैकेंसी, आवेदन की तारीख, नया परीक्षा पैटर्न और उम्र स#BiharTeacherVacancy,#BPSCTRE4,#ShikshakBhartiBihar

₹5000 महीना! गिरिराज सिंह के बड़े ऐलान से 140 ग्रामीण महिलाओं की बदली किस्मत, जानें पूरा मामला

Bihar Jeevika Yojana: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में निफ्ट पटना और आदित्य बिड़ला फैशन के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सर्टिफिकेट बांटे। इस दौरान 14#BiharJeevikaYojana,#GirirajSingh,#BegusaraiNews

दरभंगा में खौफनाक वारदात: बीच-बचाव करने गए बेटे के दोनों हाथ बांधा, पीट-पीटकर कोमा में पहुंचाया!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बीच-बचाव करने गए युवक को बेरहमी से पीटा गया, वह कोमा में चला गया। कमतौल थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।#DarbhangaCrime,#BiharNews,#KamtaulPolice

दरभंगा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!नवादा पंचवटी चौक पर सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर, मुखिया के बेटों की गिरफ्तारी पर अड़े, टायर जलाकर प्रदर्शन-...

Bihar Robbery Protest: बिहार के बहेड़ा में मुखिया के बेटों पर राहजनी और मारपीट का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की उदासीनता के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।#BiharCrime,#BaheraProtest,#RobberyNews