spot_img

दरभंगा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!नवादा पंचवटी चौक पर सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर, मुखिया के बेटों की गिरफ्तारी पर अड़े, टायर जलाकर प्रदर्शन- आगजनी

Bihar Robbery Protest: बहेड़ा थाना क्षेत्र के घोंधिया में राहजनी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम की। मुखिया के बेटों की गिरफ्तारी और मंदिर सुरक्षा की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी।

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, दरभंगा। Bihar – Darbhanga Robbery Protest: बिहार के बिहार के बहेड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कथित उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नवादा पंचवटी चौक पर सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर वर्तमान मुखिया के दो बेटों निशु यादव और रिशु यादव की गिरफ्तारी की मांग की। इन दोनों पर तीन दिन पहले घोंधिया में राहजनी और 15 अगस्त की रात शिवाजी झा के साथ लूटपाट व मारपीट का आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर और बांस-बल्ला लगाकर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया।

- Advertisement -

पुलिस की उदासीनता से भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि 15 अगस्त की रात शिवाजी झा के साथ हुई लूटपाट और मारपीट के मामले में निशु यादव और रिशु यादव के खिलाफ बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने कहा कि पुलिस की इस उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर ग्रामीण हाट बाजारों के तीन मॉडल ! बिहार में 725 ग्रामीण हाट बाजारों को लेकर आया ये निर्देश, सीधे जीविका दीदियों को मिलेगा फायदा!

एक ग्रामीण ने बताया, “कुछ माह पहले भी इन्हीं लोगों द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद पुलिस चुपचाप बैठी है।” ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुखिया के बेटों के खिलाफ कार्रवाई न होने से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Board Registration 2026 बिहार बोर्ड 2027 मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, बस इतने दिन बाकी! चूक गए तो पछताएंगे छात्र!

सड़क पर टायर जलाकर गिरफ्तारी की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगें थीं कि नामजद आरोपित निशु यादव और रिशु यादव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और दुर्गा मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस अपने आश्वासन पर खरी नहीं उतरी, तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए और उन्होंने सड़क खाली कर दी। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इन आरोपों पर कार्रवाई कर पाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Teacher Vacancy! बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें किस विषय में कितने पद | कक्षावार देखें पूरी लिस्ट ?

Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती। जानें कक्षावार और विषयवार कितनी वैकेंसी, आवेदन की तारीख, नया परीक्षा पैटर्न और उम्र स#BiharTeacherVacancy,#BPSCTRE4,#ShikshakBhartiBihar

₹5000 महीना! गिरिराज सिंह के बड़े ऐलान से 140 ग्रामीण महिलाओं की बदली किस्मत, जानें पूरा मामला

Bihar Jeevika Yojana: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में निफ्ट पटना और आदित्य बिड़ला फैशन के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सर्टिफिकेट बांटे। इस दौरान 14#BiharJeevikaYojana,#GirirajSingh,#BegusaraiNews

दरभंगा में खौफनाक वारदात: बीच-बचाव करने गए बेटे के दोनों हाथ बांधा, पीट-पीटकर कोमा में पहुंचाया!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बीच-बचाव करने गए युवक को बेरहमी से पीटा गया, वह कोमा में चला गया। कमतौल थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।#DarbhangaCrime,#BiharNews,#KamtaulPolice

दरभंगा में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट! दो बाइक पर चार अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे, 55 ग्राम सोना ले उड़े

Darbhanga Robbery: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में रानी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 8 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए गए। चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर फरार हुए, जिनकी तस्वीरें सीस#DarbhangaNews,#BiharCrime,#GoldRobbery