Bihar Teacher Vacancy: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को लंबे समय से इस नोटिफिकेशन का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।
BPSC ने नोटिफिकेशन के साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किस कक्षा और किस विषय में कितने पद रिक्त हैं। यह जानकारी अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और विषय के अनुसार रणनीति बनाने में मदद करेगी। खास बात यह है कि TRE-4 में सबसे ज्यादा पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं।
कक्षावार देखें कितने हैं पद?
TRE-4 की कुल 32,388 वैकेंसी को चार अलग-अलग स्तरों में बांटा गया है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
- कक्षा 1 से 5: 3847 पद
- कक्षा 6 से 8: 8563 पद
- कक्षा 9 से 10: 3877 पद
- कक्षा 11 से 12: 16101 पद
कुल भर्ती का लगभग आधा हिस्सा अकेले 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए है, जो उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की आवश्यकता को दर्शाता है।
प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) में 3847 पद
प्राथमिक विद्यालयों में कुल 3847 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें सबसे अधिक पद सामान्य विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य | 3065 |
| उर्दू | 757 |
| बांग्ला | 25 |
प्राथमिक कक्षाओं में सामान्य विषय के अभ्यर्थियों के लिए सबसे अधिक अवसर हैं।
मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में 8563 पद
मिडिल स्कूल यानी कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 8,563 पद रिक्त हैं। इस स्तर पर अंग्रेजी और गणित-विज्ञान सहित कई विषयों में भर्ती की जाएगी।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| गणित एवं विज्ञान | 2188 |
| अंग्रेजी | 1929 |
| संस्कृत | 1225 |
| सामाजिक विज्ञान | 1190 |
| हिंदी | 1096 |
| उर्दू | 935 |
मध्य विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान में सबसे ज्यादा 2,188 पद हैं, जिसके बाद अंग्रेजी में 1929 पद हैं।
माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 और 10) में 3877 पद
माध्यमिक स्तर पर कुल 3,877 शिक्षकों की भर्ती होगी। यहां भी कई प्रमुख विषयों में वैकेंसी निकाली गई है।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामाजिक विज्ञान | 756 |
| अंग्रेजी | 696 |
| उर्दू | 660 |
| गणित | 570 |
| विज्ञान | 463 |
| संस्कृत | 322 |
| शारीरिक शिक्षा | 47 |
| हिंदी | 36 |
| संगीत | 2 |
माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 756 पद उपलब्ध हैं।
उच्च माध्यमिक स्तर (11वीं और 12वीं) में सर्वाधिक 16101 पद
BPSC TRE-4 की सबसे बड़ी भर्ती कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए है, जहां कुल 16101 पद हैं। अभ्यर्थियों की नजर विशेष रूप से इन विषयवार रिक्तियों पर रहेगी।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| रसायन शास्त्र | 3695 |
| भौतिकी शास्त्र | 1758 |
| अंग्रेजी | 1321 |
| वनस्पति विज्ञान | 1078 |
| मनोविज्ञान | 1030 |
| उर्दू | 877 |
| संस्कृत | 746 |
| हिंदी | 749 |
| संगीत | 736 |
| राजनीति शास्त्र | 665 |
| गणित | 657 |
| इतिहास | 608 |
| जंतु विज्ञान | 449 |
| गृह विज्ञान | 418 |
| कंप्यूटर विज्ञान | 407 |
| समाजशास्त्र | 266 |
| भूगोल | 176 |
| अर्थशास्त्र | 138 |
| व्यवसायिक अध्ययन | 133 |
| दर्शनशास्त्र | 80 |
| लेखाशास्त्र | 66 |
| उद्यमशीलता | 58 |
उच्च माध्यमिक स्तर पर रसायन शास्त्र में सर्वाधिक 3695 पद हैं। इसके बाद भौतिकी शास्त्र में 1758, अंग्रेजी में 1321, वनस्पति विज्ञान में 1078 और मनोविज्ञान में 1030 पद शामिल हैं। विज्ञान विषयों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
कब से शुरू होगा आवेदन और क्या है नया परीक्षा पैटर्न?
BPSC TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आयोग ने अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है, यह बाद में जारी की जाएगी।
इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पिछली तीन शिक्षक भर्तियों के विपरीत, इस बार अभ्यर्थियों को दो चरणों की लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा (PT) होगी और इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। अब सिर्फ एक परीक्षा पास करके शिक्षक बनने का रास्ता नहीं है, बल्कि PT और मेंस दोनों में बेहतर प्रदर्शन करना अनिवार्य होगा।
उम्र सीमा क्या रखी गई है?
TRE-4 में उम्र सीमा की गणना विभिन्न स्तर के पदों के अनुसार की जाएगी। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम उम्र की गणना के लिए 1 अगस्त 2024 को आधार माना जाएगा। अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
- अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला: 40 वर्ष
- अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
- ट्रांसजेंडर: 42 वर्ष
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला: 42 वर्ष
BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए अपनी कैटेगरी और विषय के हिसाब से वैकेंसी देखकर तैयारी शुरू करने का समय आ गया है। 32,388 पदों पर यह भर्ती बिहार में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेगी और हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।







