spot_img

दरभंगा में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट! दो बाइक पर चार अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे, 55 ग्राम सोना ले उड़े

Darbhanga Robbery: पतोर थाना क्षेत्र के रानी ज्वेलर्स में मंगलवार को चार बदमाशों ने 55 ग्राम सोने के गहनों पर हाथ साफ किया। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Robbery: प्रभास रंजन, दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। पतोर थाना क्षेत्र के सुरहा चट्टी गांव स्थित रानी ज्वेलर्स से मंगलवार को करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए गए। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

दरभंगा में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट! दो बाइक पर चार अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे, 55 ग्राम सोना ले उड़े

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर रानी ज्वेलर्स पहुंचे थे। इनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए और सोने के जेवरात देखने के बहाने दुकानदार धर्मेंद्र कुमार शाह को बातों में उलझा लिया। दोनों एक-एक कर कई आभूषण देखने लगे और कुछ देर बाद वापस आने की बात कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के किसानों को बड़ी राहत! रबी 2026-27 से लागू होगी PM फसल बीमा योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ- क्या है PMFBY?

जेवरात समेटते ही झपट लिया डिब्बा

दुकानदार जैसे ही जेवरात को डिब्बे में रखकर दुकान के अंदर रखने लगा, तभी अपराधियों ने उसके हाथ से करीब 55 ग्राम सोने से बने जेवरात का डिब्बा झपट लिया। मौका मिलते ही वे दुकान से बाहर निकलकर अपने साथियों के साथ पहले से खड़ी दो बाइकों पर सवार होकर बहेड़ी की ओर फरार हो गए। दुकानदार धर्मेंद्र कुमार शाह और उनके भाई सोनू कुमार जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भीषण हादसा: ट्रैक्टर बचाने में पलटी एंबुलेंस, नवजात समेत 6 घायल, चालक की हालत नाजुक!

CCTV फुटेज में कैद हुए बदमाश

घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने पतोर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज में अपराधियों के भागने की तस्वीरें साफ तौर पर कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी माध्यमों से भी छानबीन कर रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में हुई इस बड़ी वारदात ने स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में डबल MUDER! दादा-पोती की गला रेतकर हत्या| भीड़ ने भतीजे को पीट-पीटकर किया अधमरा | पढ़िए – जिसने किया क़त्ल वो...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में प्रॉपर्टी डीलर भोला अंसारी और उनकी 7 साल की पोती अनम परवीन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में भतीजे अल्ताफ आलम ने वारदात को#MuzaffarpurNews,#SahebganjMurder,#BiharCrime

खुशखबरी Bihar Teacher Vacancy! बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें किस विषय में कितने पद | कक्षावार देखें पूरी लिस्ट ?

Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती। जानें कक्षावार और विषयवार कितनी वैकेंसी, आवेदन की तारीख, नया परीक्षा पैटर्न और उम्र स#BiharTeacherVacancy,#BPSCTRE4,#ShikshakBhartiBihar

₹5000 महीना! गिरिराज सिंह के बड़े ऐलान से 140 ग्रामीण महिलाओं की बदली किस्मत, जानें पूरा मामला

Bihar Jeevika Yojana: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में निफ्ट पटना और आदित्य बिड़ला फैशन के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सर्टिफिकेट बांटे। इस दौरान 14#BiharJeevikaYojana,#GirirajSingh,#BegusaraiNews

दरभंगा में खौफनाक वारदात: बीच-बचाव करने गए बेटे के दोनों हाथ बांधा, पीट-पीटकर कोमा में पहुंचाया!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बीच-बचाव करने गए युवक को बेरहमी से पीटा गया, वह कोमा में चला गया। कमतौल थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।#DarbhangaCrime,#BiharNews,#KamtaulPolice