मई,1,2024
spot_img

मधुबनी में रसरी के फंदे से लटकती मिली महिला, दो दिन पहले आई घर और झूल गई फंदे पर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा पंचायत के मानापट्टी गांव में एक नवयुवती मानापट्टी गांव के रामा शंकर यादव की 26 वर्षीय पत्नी सोनी की संदेहास्पद मौत हो गई। उसकी लाश फंदे से लटकती मिली।

जानकारी के अनुसार, खबर मिलते ही बासोपट्टी पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष इंदल यादव ने मामले की जांच करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पंचरतन गांव के राजदेव यादव की पुत्री सोनी की लाश शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति देखने के बाद प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शरीर पर चोट के कोई अन्य निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: सीएससी का एस्बेस्टस तोड़ 2 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी

सोनी की करीब पांच वर्ष की एक लड़की भी है। पति रामा शंकर यादव रोजी-रोटी के लिए कमाने के लिए बाहर में है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह से सोनी अपने घर पर नहीं थी। अचानक दो दिन पहले आई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें