spot_img

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क पर काल बनकर आया जुगाड़ ठेला! एक की मौत, गांव में कोहराम

Bihar Road Accident: दरभंगा के बेनीपुर में एसएच-88 पर चिरान लकड़ी ले जा रहा जुगाड़ ठेला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण बिहार सड़क हादसे में अंटोर गांव के एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Road Accident: सतीश चंद्र झा दरभंगा। दरभंगा जिले के बेनीपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएच-88 पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अंटोर निवासी हरि पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सिंघेश्वर पासवान उर्फ बुधन पासवान के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक अंटोर निवासी देबन सहनी का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सहनी है। दोनों युवक एक साथ जुगाड़ ठेला पर सवार थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: अगले तीन दिनों तक Bihar में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा! जानिए -भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

जानकारी के अनुसार, सिंघेश्वर पासवान और मनोज कुमार सहनी त्रिमोहानी से चिरान वाली लकड़ी लेकर अपने गांव अंटोर की ओर आ रहे थे। एसएच-88 पर एक धर्मकांटा के पास अचानक उनका जुगाड़ ठेला अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ठेला पलटने के बाद चालक सिंघेश्वर उर्फ बुधन पासवान उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज सहनी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में चोरों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, 48 घंटे में पकड़ा, लाखों का सामान बरामद!

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार अपने दल-बल के साथ दारोगा विक्की कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार के 11 जिलों पर आफत! आज तेज बारिश-आंधी संग बिजली गिरने का रेड अलर्ट, आप भी संभल जाएं

गांव में पसरा मातम, अस्पताल में जुटी भीड़

जैसे ही इस हादसे की खबर अंटोर गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल मनोज सहनी का इलाज जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime खूनी खेल! मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को चाकू से गोदा, पुलिस को खबर तक नहीं

Darbhanga Crime News: दरभंगा के बेनीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक मो फैज अहमद को पुरानी रंजिश में चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें DMCH रेफर किया गया है, लेकिन चौंकाने व#DarbhangaCrime,#BiharNews,#KnifeAttack

दरभंगा में बच्चों ने दिखाया खेलों का दम! प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार बोले- पढ़ाई के साथ खेल में भी बनाएं करियर

Darbhanga Sports News: दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक ने खेल को बच्चों के शा#DarbhangaNews,#NationalSportsDay,#BiharSports

Bihar Reservation BIG POLITICS आरक्षण पर चिराग का महा-हमला: जीतन राम मांझी और बेटे संतोष सुमन से बोले- ‘इस्तीफा दो या लाभ छोड़ो!’

Bihar Reservation: बिहार में आरक्षण की समीक्षा और क्रीमी लेयर पर छिड़ी बहस के बीच चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और संतोष सुमन को सीधी चुनौती दी है, कहा- 'इस्तीफा दें या लाभ छोड़े#BiharReservation,#ChiragPaswan,#JitanRamManjhi

बिहार का लाल जिसने ‘डेथ वैली’ में रचा इतिहास! 217 Km दौड़कर तोड़ा भारतीय रिकॉर्ड

Bihar Ultra Runner: बिहार के सारण जिले के शैलेश कुमार ने अमेरिका की बैडवॉटर 135 अल्ट्रा मैराथन 29 घंटे, 28 मिनट में पूरी कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।#BiharUltraRunner,#ShaileshKumar,#Badwater135