spot_img

Bihar Rain Alert आज राज्य के 24 जिलों में बारिश -बिजली का अलर्ट ! अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश! IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट| जानें आपके शहर का हाल

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने बक्सर, पटना समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है, किसानों को खेत में जाने से मना किया गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के 24 जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है, जहां तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश और वज्रपात की आशंका है। लोगों से विशेष सावधानी बरतने और किसानों से खेतों में काम न करने की अपील की गई है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि इन क्षेत्रों में अधिक गंभीर मौसम की स्थिति बन सकती है। ये जिले हैं: बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

- Advertisement -

वहीं, 10 अन्य जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। राज्य के शेष 14 जिलों में आज मौसम सामान्य बना रह सकता है, इनके लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के ऑटो चालक ने लौटाया 70 हजार का बैग, ईमानदारी देख लोग रह गए दंग

बिहार के इन जिलों में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश! IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Bihar Weather Alert: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 से 3 सितंबर के बीच राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

1 सितंबर को इन 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 9 में येलो चेतावनी

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और कुछ दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का अधिक प्रभाव रहेगा। इस दिन कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

  • ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, बेगूसराय और मुंगेर।
  • येलो अलर्ट वाले जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

2 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में दिखेगा बारिश का असर

2 सितंबर को पूरे बिहार में मानसून का असर बना रहेगा। उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक अधिकांश जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने इस दिन भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

  • येलो अलर्ट वाले जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद और गया।

हालांकि, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के लिए 2 सितंबर को कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

3 सितंबर को भी कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

3 सितंबर को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • येलो अलर्ट वाले जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। अगले कुछ दिनों तक किसानों और आम लोगों को मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Patna Delhi Bullet Train: मात्र 4.5 घंटे में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर!

पटना में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

राजधानी पटना में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने पटना के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें दोपहर तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर में कई हिस्सों में बारिश हुई, हालांकि उमस से खास राहत नहीं मिल पाई थी।

अगले दो-तीन दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। 2 सितंबर को लगभग पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सीमांचल के कुछ जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान है। 3 सितंबर को भी 11 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जिसमें गोपालगंज और दरभंगा में भयंकर बारिश की विशेष चेतावनी दी गई है।

सितंबर में मॉनसून का हाल

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भादो यानी सितंबर के महीने में मॉनसून के पूरी तरह मेहरबान रहने के आसार कम हैं। उपलब्ध पूर्वानुमानों के मुताबिक, सितंबर में बारिश सामान्य से कम और असमान रहने के संकेत मिल रहे हैं। भादो के पहले हफ्ते में कई जगहों पर बारिश होगी, लेकिन धीरे-धीरे बारिश में कमी आने लगेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में जाते ही भड़के मनोज झा! कहा – सदस्यता रद्द करो! | पढ़िए जनादेश चोरी

Bihar Politics: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर राजद सांसद मनोज झा ने कड़ी आपत्ति जताई है और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

बिछिया न मिलने पर बढ़ा विवाद, पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में फफक कर रोया पति

Maharajganj news: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में करवा चौथ पर बिछिया न मिलने के विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या। अस्पताल में शव से लिपटकर रोया पति।

Patna Delhi Bullet Train: मात्र 4.5 घंटे में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर!

Patna Delhi Bullet Train: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन चलने की उम्मीद जगी है।

बिहार में अब 12 लाख रुपए से चमकेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरी योजना

Bihar Anganwadi centers: बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।