spot_img

Darbhanga News केवटी की तीन खबरें| जल संकट पर फूटा गुस्सा! नल-जल योजना पर पंचायत समिति की बैठक में मचा बवाल |’चिकित्सा आपके द्वार’ और नशे में हंगामा – 3 गिरफ्तार

Kewati News: केवटी प्रखंड मुख्यालय में हुई पंचायत समिति की बैठक में नल-जल योजना की गड़बड़ियों और पेयजल संकट पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग उठी।

spot_img
- Advertisement -

Kewati News: बुधवार को केवटी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रमुख जीबछी देवी की अध्यक्षता में गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की संपुष्टि, प्रविष्टि और समीक्षा करना था, लेकिन सदस्यों ने नल-जल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और इसके कारण उत्पन्न जल संकट का मुद्दा उठाकर सदन को गरमा दिया। अधिकांश पंचायतों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने और चापाकल से पानी न निकलने की समस्या पर जोरदार हंगामा हुआ, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है।

- Advertisement -

नल-जल योजना में गड़बड़ी और पेयजल संकट पर सदस्यों का आक्रोश

केवटी पंचायत समिति सदस्य जगदीर यादव सहित कई सदस्यों ने बैठक में नल-जल योजना की खराब स्थिति को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। पीएचईडी के कनीय अभियंता ने सदन को बताया कि उन्हें फिलहाल छोटे-मोटे गड़बड़ियों की मरम्मत का काम सौंपा गया है। उन्होंने कई स्थानों पर पाइपलाइन नहीं बिछी होने या अन्य बड़ी गड़बड़ियों की जानकारी दी। पैगंबरपुर की मुखिया नौशाबा प्रवीण और दिघियार तथा कोठिया सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भूमि के अभाव में विद्यालय भवनों और कमरों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, लहवार और अन्य जगहों पर बिजली के खंभों की कमी तथा विद्युत आपूर्ति में बार-बार बाधा आने पर भी सदस्यों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस पर सीओ सह बीडीओ ने जांच कर आगे की पहल करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में महंगा होगा सफर, 47 पुलों और 55 हाईवे पर लगेगा टोल, तुरंत जानें पूरी योजना

सीओ रणधीर रंजन और बीएओ ईशानी मिश्रा ने सूखे की स्थिति पर कहा, “इस संबंध में अभी तत्काल कोई सरकारी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। समीक्षा और सरकारी निर्देश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई होगी।”

- Advertisement -

सदस्यों ने वर्षा के अभाव में फसलों के प्रभावित होने की ओर प्रशासन का ध्यान खींचते हुए क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। बैठक के अंत में, प्रस्तावित योजनाओं की संपुष्टि और समीक्षा कर सदन में प्रस्ताव पारित किए गए और उनके कार्यान्वयन को अनुमोदन मिला। बैठक में उप प्रमुख बबीता देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. एन.के. लाल, बीपीआरओ कुणाल कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Librarian Exam सरकारी स्कूल में लाइब्रेरियन बनना चाहते हैं? आ गई परीक्षा की तारीख, अभी देखें पूरा शेड्यूल!

‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का केवटी में हुआ शुभारंभ

गैर-संचारी रोगों (एनपी-एनसीडी) की समय पर जांच और उपचार के लिए बुधवार को पूरे बिहार में ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी रनवे में भी इस महत्वपूर्ण अभियान का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर अभियान का उद्घाटन केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने की। विधायक डॉ. झा ने बताया कि इस अभियान से गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक दिनेश आनंद, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विनोद कुमार, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Liquor Ban बिहार में शराबबंदी पर कड़ा एक्शन! भागलपुर में वाहन मालिक को कोर्ट ने ठहराया दोषी

Darbhanga News केवटी की तीन खबरें| जल संकट पर फूटा गुस्सा! नल-जल योजना पर पंचायत समिति की बैठक में मचा बवाल |'चिकित्सा आपके द्वार' और नशे में हंगामा - 3 गिरफ्तार

शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार, एक वांछित अभियुक्त भी धराया

स्थानीय केवटी थाना पुलिस ने बुधवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिघियार चौक पर शराब पीकर शोर-शराबा करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिघियार डुमरी निवासी शिवनाथ मंडल और पैगंबरपुर मुसहरी टोला निवासी मोती सदाय को हिरासत में लिया। थाना में ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, बुधवार सुबह गश्ती के दौरान पुलिस ने केवटी थाना कांड संख्या 247/26, दिनांक 6 अगस्त 2026, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत वांछित अभियुक्त दिघियार निवासी रामचन्द्र पासवान उर्फ लाली पासवान को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Sanskrit University छात्रों के लिए बड़ी खबर! शास्त्री की दूसरी मेधा सूची आई, एडमिशन की आखिरी तारीख जानें

Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 की दूसरी मेधा सूची जारी की है। चयनित छात्र 3 से 7 सितंबर 2026 तक नामांकन करा#KSDSU,#DarbhangaNews,#ShastriAdmission

Darbhanga Crime दोघरा नया बाजार में उपद्रव मचा रहे युवक को जाले SI उमेश पांडेय ने रंगे हाथ दबोचा! सीधे कोर्ट पहुंचा सतीश

Bihar Police: बिहार के जाले में शराब पीकर सार्वजनिक जगह पर हंगामा कर रहे युवक को जाले पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान तुरंत गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने#BiharPolice,#DarbhangaNews,#JaleArrest

पटना के LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत, अक्टूबर से शुरू होगा खास सेंटर!

Patna Sports Injury Centre: पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) हड्डी अस्पताल में अक्टूबर से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर शुरू होगा। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एमओयू के बाद यह सुव#PatnaHealth,#SportsInjuryCentre,#LNJPPatna

Darbhanga Crime| LOVE वाली शादी का अंत – 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वाले भी नहीं आए! दिल्ली से...

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर में प्रेम प्रसंग में शादी करने वाली अनु कुमारी की 6 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का दावा है कि दिल्ली में इलाज चल रहा#DarbhangaNews,#Ghanshyampur,#SuspiciousDeath