spot_img

Bihar Politics बिहार के अगले CM को लेकर बड़ा दावा! क्या चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री? NDA में क्यों मची खलबली? | पढ़िए – ये राजनीतिक बेचैनी क्या कहता है!

Chirag Paswan CM: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने अपने नेता चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है, जिससे बिहार NDA गठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

spot_img
- Advertisement -

Chirag Paswan CM: बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए गठबंधन के भीतर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने अपने नेता चिराग पासवान को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने का खुला ऐलान किया है। इस घोषणा ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है, खासकर तब जब चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है।

- Advertisement -

लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक राजू तिवारी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के साथ मिलकर यह बड़ा दावा किया। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में चिराग पासवान की मौजूदगी में राजू तिवारी ने कहा, ‘हम लोगों को चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है।’ उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि पार्टी चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और अगले विधानसभा चुनाव में लोजपा (राम विलास) की सरकार बनाने तथा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कोसी, गंडक और बागमती अब नहीं मचलेगी - बाढ़ से बिहार को मिलेगी मुक्ति! 3 बड़े प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, करोड़ों का ' बजट में '

NDA में चिराग पासवान के दावे से बढ़ी राजनीतिक बेचैनी

चिराग पासवान की पार्टी का यह सार्वजनिक ऐलान मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में काफी अहम माना जा रहा है। लोजपा (राम विलास) फिलहाल एनडीए का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो केंद्र के साथ-साथ बिहार की सरकार में भी गठबंधन का सहयोगी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर पार्टी के इस दावे से बिहार NDA के भीतर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

राजू तिवारी ने खुले मंच से कहा, ‘हमें चिराग पासवान को सीएम बनाना है।’

- Advertisement -

जानकारों की नजर में चिराग पासवान की महत्वाकांक्षा

वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ दुबे ने राजू तिवारी के बयान पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान की महत्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है। दुबे के अनुसार, चिराग पासवान 2020 में एनडीए से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उस समय उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी, लेकिन उनकी पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम किया। त्रिलोकीनाथ दुबे ने यह भी जोड़ा कि, ‘मेरी समझ से अभी जो बयान है, उसके जरिए लोजपा (रामविलास) ने अपने साथियों को एक संदेश देने की कोशिश की है। इससे ज्यादा फिलहाल के लिए कुछ नहीं है।’

यह भी पढ़ें:  पटना में गंगा का रौद्र रूप! नगर निगम ने आपातकालीन तैयारी के लिए उठाए ये बड़े कदम

लोजपा (राम विलास) का चुनावी प्रदर्शन और बढ़ता प्रभाव

चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा (राम विलास) ने हाल के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव बढ़ा है।

  • 2024 के लोकसभा चुनाव: पार्टी ने हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सहित पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पांच सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।
  • 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव: लोजपा (राम विलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटों पर जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें:  पटना में नौकरी और कमाई का नया पता! सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सितंबर 28 तक आमंत्रित है प्रस्ताव !

पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद बिहार की राजनीति और एनडीए के भीतर चिराग पासवान का कद और मजबूत हुआ है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर यह नया दावा बिहार की राजनीतिक दिशा को कैसे प्रभावित करता है और एनडीए गठबंधन में इसका क्या असर होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Uttar Pradesh Elections Politics अखिलेश यादव की CJP से सीक्रेट मीटिंग! 2027 चुनाव से पहले UP में क्या होने वाला है बड़ा खेल?

Uttar Pradesh Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की डेढ़ घंटे की मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। शिक#UttarPradeshPolitics,#AkhileshYadav,#UPElections2027

Bihar MBBS Seats बिहार के छात्रों की बल्ले-बल्ले – डॉक्टर बनना हुआ और आसान ! समस्तीपुर-छपरा में 100 MBBS सीटों पर अब होगा दाखिला

Bihar MBBS Seats: बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी! समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 नई MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिल गई है।#BiharMBBSSeats,#MedicalEducationBihar,#SamratChoudhary

केरल में सड़क पर खड़ी थी मौत – कार लॉरी से टकराई – बड़ा हादसा! 7 इंजीनियरिंग के छात्रों समेत 8 लोग मरे

Kerala Accident: केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसे में 7 इंजीनियरिंग छात्रों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। आधी रात को खड़ी लॉरी से कार टकराने से यह दुर्घटना हुई।#KeralaAccident,#ThrissurNews,#RoadSafety

ISRO में DARBHANGA का जलवा! रेवढ़ा के इम्तियाज अहमद ने EOS-05 मिशन को किया सफल, जानें पूरी कहानी

Bihar Scientist: दरभंगा के रेवढ़ा गांव निवासी वैज्ञानिक इम्तियाज अहमद ने ISRO के EOS-05 मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाकर बिहार और मिथिला का नाम रोशन किया है।#BiharScientist,#ISROMission,#DarbhangaNews