spot_img

Bihar Holding Tax GOOD & BAD NEWS गांव वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब बिहार में घरों पर नहीं देना होगा होल्डिंग टैक्स | मगर खुल गया -पंचायतों की कमाई का नया रास्ता

Bihar Holding Tax: सरकार ने ग्रामीण आवासीय मकानों से होल्डिंग टैक्स वसूलने का फैसला वापस लेने की तैयारी कर ली है। विपक्ष और ग्रामीणों की नाराजगी के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे लाखों गरीबों को सीधा फायदा मिलेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Holding Tax: बिहार के गांवों में रहने वाले करोड़ों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिस होल्डिंग टैक्स को लेकर ग्रामीण इलाकों में व्यापक नाराजगी थी, अब वह खत्म होने जा रही है। यानी, अगर आप गांव में रहते हैं और आपके पास पक्का या अर्धपक्का मकान है, तो उस पर होल्डिंग टैक्स देने की नौबत नहीं आएगी। Bihar सरकार आवासीय मकानों को इस टैक्स के दायरे से बाहर करने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -

आखिर क्यों बदला सरकार ने फैसला?

कुछ समय पहले पंचायतों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग तरह के टैक्स और शुल्क लगाने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव में पक्के और अर्धपक्के मकानों से भी सालाना होल्डिंग टैक्स लेने का प्रावधान था। हालांकि, इस फैसले के बाद गांवों में किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों के बीच भारी नाराजगी बढ़ने लगी। सवाल उठने लगा कि पहले से महंगाई और खर्च की मार झेल रहे परिवार अब मकान का टैक्स कैसे देंगे? विपक्ष ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और सरकार पर जमकर हमलावर हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Chhath Train छठ पर बिहार आना है तो नोट कर लें ये तारीखें! ट्रेन टिकट के लिए अभी से करें तैयारी

गरीबों के आशियाने पर नहीं लगेगा बोझ

ग्रामीणों की इसी नाराजगी को देखते हुए सरकार अब नियमों में संशोधन करने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने गरीबों के घरों पर सालाना होल्डिंग टैक्स लेने का प्रस्ताव भी पूरी तरह से हटाया जा सकता है। यह कदम उन लाखों परिवारों को सीधा लाभ देगा, जिन्होंने सरकारी सहायता से अपने सपनों का घर बनाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  इस साल 14 सितंबर को है हरितालिका तीज, 15 से गणेश उत्सव; तुरंत नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

पंचायतों की कमाई का नया रास्ता

जानकारी के मुताबिक, सरकार का फोकस अब ‘हर घर से टैक्स’ की जगह ‘व्यावसायिक गतिविधियों से राजस्व’ बढ़ाने पर हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में व्यावसायिक, औद्योगिक और संस्थागत इस्तेमाल वाले भवनों से टैक्स और शुल्क वसूला जा सकता है। इसमें होटल, विवाह भवन, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और बड़ी चावल मिल जैसी व्यावसायिक गतिविधियां दायरे में आ सकती हैं। इस बदलाव से पंचायतों की आय भी सुनिश्चित होगी और आम ग्रामीण परिवारों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News दरभंगा पुलिस एक्शन में | अपराधियों को हथकड़ी, तत्काल सुनवाई! घरों पर इश्तिहार - ट्रेनिंग धुंआधार!

15 जुलाई के फैसले में संशोधन

कैबिनेट ने 15 जुलाई को ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग टैक्स और शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। लेकिन अभी तक इसका गजट प्रकाशित नहीं हुआ है और पंचायती राज विभाग की अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है। ऐसे में, सरकार के इस नए फैसले से करोड़ों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील है और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Education News बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी! मधुबनी के इस स्कूल में बन रहे 15 लाख के 2 नए कमरे, जानें कब से...

Madhubani Education: मधुबनी जिला प्रशासन ने बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राम सागर टोल स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से दो नए कमरों#MadhubaniNews,#BiharEducation,#SchoolInfrastructure

Madhubani News : मधुबनी में 8 साल बाद खुला पंचायत भवन का रास्ता! ग्रामीणों की सालों पुरानी समस्या खत्म | आखिर – क्यों बंद...

Madhubani Encroachment: मधुबनी में जिलाधिकारी के निर्देश पर बासोपट्टी प्रखंड के सेली-बेली पंचायत सरकार भवन का 8 साल से अवरुद्ध रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्रामीणों को अब सरकारी य#MadhubaniNews,#BiharAdmin,#PanchayatSarkarBhawan

Darbhanga Airport दिवाली-छठ पर घर जाना है? Darbhanga समेत बिहार के लिए हवाई टिकट की कीमत कर देगी हैरान!

Bihar Airfare: दिवाली और छठ के महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई सफर अब जेब पर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से पटना, दरभंगा समेत कई रूटों पर#BiharAirfare,#DiwaliChhath,#TravelUpdate

बिहार में छात्रों की जान जोखिम में! 400 से ज्यादा अवैध PG-हॉस्टल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब होगा एक्शन | ADG केएस अनुपम...

Bihar PG News: दिल्ली में हॉस्टल ढहने की घटना के बाद बिहार सरकार अवैध PG, लॉज और हॉस्टलों के खिलाफ सख्त हो गई है। राज्य में 400 से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, जिन पर#BiharPGNews,#PatnaHostelSafety,#UnregisteredPGs