spot_img

बिहार में चुनाव ड्यूटी के दौरान BSF सब-इंस्पेक्टर समेत दो की मौत, दरभंगा में पड़ा दिल का दौरा

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज।  मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण (Bihar Second Phase Voting) के चुनाव के तहत वोटिंग के दौरान एक वोटर समेत दो लोगों की मतदान प्रक्रिया में ही मौत हो गई। पहली घटना बिहार के नालंदा (Nalanda) जिले की है जहां अस्थावां विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 185 पर एक बुजुर्ग विष्णु देव पंडित  की वोट डालने के दौरान ही मौत हो गई। दूसरी घटना वैशाली जिले की है यहां भगवानपुर शहर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी की मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं, दरभंगा में भी मतदान के दौरान ही एक अधिकारी को दिल का दौरा पड़ा है।  घटना अली नगर विधानसभा क्षेत्र के एतवार पंचायत के 47 की है जहां चुनावी कार्य में पीठासीन पदाधिकारी क्रांति प्रकाश तैनात थे। इसी दौरान उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने उनके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बिहार में मंगलवार को विधानसभा की 94 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर 56 वर्षीय किशोरी रमेश भाई को चुनाव ड्यूटी के लिए वैशाली जिले के मध्य विद्यालय प्रतापगढ़ के बूथ संख्या 191 पर लगाया गया था। वैशाली की एसडीपीओ राघव दयाल के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही सब इंस्पेक्टर की अचानक तबियत बिगड़ी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन उन्हें बचा नहीं सके. उन्हें इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक विष्णु देव पंडित सुबह में अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे थे, इसी दौरान ईवीएम मशीन का बटन दबाते ही उनको दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में अस्पताल से ही उड़ गई स्वास्थ्यकर्मी की बाइक! सुरक्षा पर सवाल

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी हो गई है। प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कुमार ड्यूटी पर थे जब उनकी मोटरसाइकिल गायबDarbhangaNews,KewatiTheft,BikeStolen

Darbhanga -Kewati Pulse Polio: दरभंगा में 28 जून से बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक, केवटी में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Kewati Pulse Polio: 28 जून से दरभंगा के केवटी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोईKewatiPulsePolio,DarbhangaHealth,PolioEradication

Begusarai Flood News: लाखों लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: बेगूसराय में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी

Begusarai Flood News: बेगूसराय में 2026 की बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने समीक्षा कर तैयारियों को परखा।BegusaraiFlood,DisasterPreparedness,BiharNews

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले में फाइलेरिया से मुक्ति का महाअभियान, 30 गांवों में घर-घर जांच

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह का विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 30 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग कर बीमारी कDarbhangaHealth,FilariaCampaign,BiharNews