मई,1,2024
spot_img

आधी आबादी की दिखी मिथिलांचल की हृदयस्थली मधुबनी में ताकत,वोट गिराने में रहीं पुरुषों से आगे

spot_img
spot_img
spot_img

अब आपके नाम, दीप जलेंगे चारों धाम। सुख, शांति, समृद्धि आएगी घर बैठे। 🙏🏻🕉 कीजिए, मनोरथ पूर्ण। रंगीन दीपोत्सव के धनतेरस पर छलकेगा आस्था। ☀️ जलाइए, अपने इच्छित धाम में नव दीप। 🪔 देशज टाइम्स लेकर आया है इस दिवाली आपके लिए बेहद आध्यात्मिक खास। 🔱🙏🏻 लिंक पर क्लिक कर कोरोनाकाल मैं अपने पसंद के धाम में जलाएं इस धनतेरस पवित्र, असंख्य दीप। 🪔 👇🏻 https://bhagwaanji.com/diwali/?ref=diya20204 #Diwali2020

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिलांचल की हृदयस्थली मधुबनी में एक बार फिर महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार विधान सभा चुनाव में जिले में दो चरणों मे हुए दस विधान सभा क्षेत्रों के चुनाव में इस बार फिर महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा जमकर मतदान किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News | फांसी के फंदे पर झूल गई 20 साल की विवाहिता, Murder और Suicide..गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 

दूसरे चरण में 3 नवंबर को हुए चार विधान सभा क्षेत्रों के मतदान में चारों विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक संख्या में मतदान किए। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में जहां पुरुषों ने 50.51प्रतिसत,मतदान में हिस्सा लिया वहीं महिलाओं ने 57.42 प्रतिशत मतदान किया। राजनगर विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों ने 47.57 प्रतिसत मतदान किया वहीं महिलाओं ने 57.56 प्रतिसत मतदान किया। झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां पुरुषों ने 53.76 प्रतिशत मतदान किया।

वहीं महिलाओं ने 59.07 प्रतिसत मतदान कर अपनी भागीदारी निभाई. फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों ने 48.97 प्रतिसत मतदान किया। वहीं महिलाओं ने 63.57 प्रतिसत मतदान किया। वहीं तीसरे चरण का शनिवार 7 नवंबर को हुए छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान में चार विधान सभा क्षेत्रो में महिलाओं का वोटिंग प्रतिसत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा है। बेनीपट्टी,खजौली,बिस्फी एवं लौकहा विधान सभा क्षेत्रों में महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: सीएससी का एस्बेस्टस तोड़ 2 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 51.62 प्रतिशत मतदान हुआ इसमें पुरुष ने 50.13 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 53.11 प्रतिसत रहा,खजौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 56.28 प्रतिसत मतदान हुआ। इनमें पुरुषों ने 55.52 प्रतिसत मतदान किया वहीं महिलाओं ने 57 प्रतिशत मतदान किया। बाहुबरही विधानसभा क्षेत्र में कुल 54.30 प्रतिसत मतदान हुआ। जिनमें पुरुषों में 53.64 प्रतिसत एवं महिलाओं ने 55.83 प्रतिसत मतदान किया।

लौकहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 61.85 प्रतिसत मतदान हुआ इनमें पुरुषों ने 58.48 प्रतिसत एवं महिलाओं ने 59.37 प्रतिसत मतदान में हिस्सेदारी की। हरलाखी एवं बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने अधिक प्रतिसत मतदान किया। हरलाखी में 58.42 प्रतिसत मतदान हुआ इसमें पुरुषों ने 60.1 प्रतिसत एवं महिलाओं ने 56.74 प्रतिसत मतदान किया। वहीं बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में कुल 55.21 प्रतिसत मतदान हुआ। जिनमें पुरुषों ने 56.35 प्रतिसत एवं महिलाओं ने 54.08 प्रतिसत मतदान किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Laukahi News| NH-57 पर संदिग्ध पिकअप वैन...तलाशी...मिला शराब का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें