spot_img

पूर्णिया के हेडमास्टर पर बड़ा एक्शन! बच्चों से धुलवाए बर्तन, हुए निलंबित; गांव वाले भड़के, सड़क पर उतरे

Purnia Headmaster Suspension: पूर्णिया के सिमरिया स्कूल में छात्रों से बर्तन धुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापक मनीष कुमार राय निलंबित, रसोइया बर्खास्त; इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया.

spot_img
- Advertisement -

Purnia Headmaster Suspension: पूर्णिया के कसबा स्थित मध्य विद्यालय सिमरिया में बच्चों से बर्तन धुलवाने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश ने प्रधानाध्यापक मनीष कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित रसोइया को चयनमुक्त करने का निर्देश भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना को दिया गया है। साथ ही, प्रखंड साधनसेवी, पीएम पोषण योजना, कसबा से भी इस संबंध में जवाब तलब किया गया है।

- Advertisement -

निलंबन के बाद प्रधानाध्यापक के समर्थन में प्रदर्शन

प्रधानाध्यापक मनीष कुमार राय के निलंबन की कार्रवाई के बाद शनिवार को जब वे विद्यालय पहुंचे, तो उनके समर्थन में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं विद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानाध्यापक के निलंबन का कड़ा विरोध किया। कुछ लोगों ने कक्षाओं और मध्याह्न भोजन के बहिष्कार की भी कोशिश की, लेकिन विद्यालय में स्थिति सामान्य रही। बच्चों ने कक्षाओं में भाग लेने के साथ ही मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बीईओ उदय राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक के निलंबन संबंधी पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोमवार से मध्य विद्यालय सिमरिया में वरीय शिक्षक प्रधानाध्यापक का दायित्व संभालेंगे। बीईओ के अनुसार, शनिवार को विद्यालय में बच्चे कक्षाओं में उपस्थित थे और उन्होंने मध्याह्न भोजन भी किया।

- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक

इस पूरे मामले को लेकर घोड़दौड़ पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह, सरपंच मधुरानंद विश्वास, पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह, मो. आजाद, वार्ड सदस्य मोईन, अजीत यादव, संजीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक बैठक की। बैठक में इस कार्रवाई पर गहन चर्चा हुई और सर्वसम्मति से जिला पदाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala