spot_img

Darbhanga Arrest: कोलकाता में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा हत्यारा! दरभंगा जंक्शन पर ऐसे दबोचा गया, जानें फोटो का पूरा सच

Darbhanga Arrest: पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात हत्यारोपी मोहम्मद मुस्ताक को आरपीएफ ने दरभंगा में धर दबोचा। आरोपी को ट्रेन से यात्रा करते हुए फोटो मिलान के जरिए पहचाना गया और कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Arrest: कोलकाता में हत्या के मामले में नामजद आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज (दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी से फरार हुए 36 वर्षीय इस शातिर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की दरभंगा पोस्ट ने ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ के तहत ट्रेन संख्या 13155 से पकड़ा है। आरोपी की पहचान उपलब्ध फोटो से की गई, जिसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उसकी पुष्टि हुई।

- Advertisement -

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने आरोपी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा। बाद में सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था।

- Advertisement -

ऐसे पकड़ा गया पुलिस कस्टडी से भागा हत्यारोपी

आरपीएफ पोस्ट दरभंगा के पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि 5 अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, कोलकाता के गार्डन रीच थाना में दर्ज हत्या के एक मामले का नामजद आरोपी मोहम्मद मुस्ताक ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। यह सूचना मिलते ही आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

इसके बाद ट्रेन की सघन निगरानी शुरू की गई और आरोपी की तस्वीर सभी संबंधित जवानों को उपलब्ध कराई गई। ट्रेन संख्या 13155 जब दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तो ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी इंद्रजीत ने एक यात्री की पहचान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो से की। फोटो का मिलान होते ही आरपीएफ जवानों ने यात्री को रोक लिया।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया, ‘डीएससीआर समस्तीपुर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने फरार आरोपी को दरभंगा जंक्शन से पकड़ने में सफलता हासिल की। यह ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’

इसके बाद गार्डन रीच पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी की पहचान और मामले की पुष्टि की गई। पुष्टि होने के बाद आरोपी को आरपीएफ की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया और कोलकाता पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:  पटना में सड़क पर उतरे तेजस्वी! पुलिस से झड़प के बाद मीसा और मुकेश सहनी संग हुए डिटेन

हत्या और फरारी के दो मामले हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ गार्डन रीच थाना में कांड, छह अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज है। इसी मामले में उसे पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांध गांव, पोस्ट चकभुद्दीन का रहने वाला है।

मोहम्मद मुस्ताक 2 अक्टूबर की रात को मेडिकल जांच के लिए नाडियाल स्थित जीआरएसजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात करीब 9:40 बजे से 11:25 बजे के बीच राजाबागान थाना क्षेत्र के जेड-3/15, नाडियाल विलेज रोड स्थित नाडियाल जुबोशक्ति क्लब के पास उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का विरोध किया और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना के बाद गार्डन रीच थाना में कांड तीन अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में डेंगू का खतरा टला, इस साल एक भी मौत नहीं, आप भी रहें सुरक्षित

कोलकाता पुलिस को सौंपा गया आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गार्डन रीच पुलिस, कोलकाता की एक चार सदस्यीय टीम 6 अक्टूबर को आरपीएफ पोस्ट दरभंगा पहुंची। इस टीम में उपनिरीक्षक रिज्वानुजमान मौला भी शामिल थे। आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आरोपी मोहम्मद मुस्ताक को सुपुर्दगी नामा के माध्यम से कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया।

इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के उद्देश्य से रेलवे कोर्ट, समस्तीपुर ले गई। आरपीएफ ने पुष्टि की कि पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Road Accident नए फोरलेन पर मौत की रफ्तार! भागलपुर में 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंदा, 2 गंभीर घायल

Bihar Road Accident: भागलपुर के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंद दिया, जिसमें टोटो चालक संतोष भगत समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। इस घ #BiharRoadSafety,#BhagalpurNews,#FourlaneAccident

दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Bihar Durga Puja Safety: बिहार में दुर्गा पूजा पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्य के 20 हजार पंडालों का शुक्रवार से सख्त निरीक्षण होगा, लापरवाही पर लाइसेंस रद्द #BiharNews,#DurgaPujaSafety,#FireDepartmentBihar

Bihar Politics HOT|बिहार में BJP का बड़ा सियासी वार! RJD-कांग्रेस को ‘आपातकाल’ और ‘परिवारवाद’ पर घेरा, राहुल-तेजस्वी से मांगा जवाब

Bihar BJP: बिहार में BJP नेताओं ने RJD और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने 'जेपी आंदोलन' और 'आपातकाल' का हवाला देते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। #BiharBJP,#RJDCongress,#BiharPolitics

1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Four Lane Road: बिहार को जल्द ही 1720 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भागलपुर-भलजोर फोरलेन रोड की सौगात मिलने वाली है। यह सड़क झारखंड तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे हजारों लोगो #BiharFourLane,#BhagalpurNews,#JharkhandConnectivity