Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए – वारदात यहीं नहीं रुकी?
Darbhanga Rape News: दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को एक साल तक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। गर्भवती होने पर उसे अगवा कर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता के बाद एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन। करतूत यहीं नहीं रुकी? युवती के वृद्ध पिता और अन्य परिजनों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की गंभीर हालत देख परिजनों ने उसे DMCH में भर्ती कराया है।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर आकृति कुमारी को सौंपी गई है।
Darbhanga Rape News: बिहार के दरभंगा में एक झकझोर देने वाली घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक युवती के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने, उसे गर्भवती होने पर अगवा कर जहरीला इंजेक्शन और दवा देने का आरोप लगा है। इस अमानवीय कृत्य के बाद युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह डीएमसीएच में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। इस मामले में पुलिस की तत्परता के बीच एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
पीड़िता के भाई ने घनश्यामपुर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, युवती को पिछले करीब एक साल से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा था। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपियों ने उसे जबरन अगवा कर लिया और गर्भपात कराने की नीयत से जहरीला इंजेक्शन व दवा दी।
पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मामला नौ अक्टूबर का है जब आशुतोष उर्फ श्रवण सिंह, गया सिंह और सावन देवी ने युवती को अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहीं, उसे जबरन जहरीला इंजेक्शन और कुछ दवाएं दी गईं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद, अगली देर रात युवती को तुमौल स्थित एक बगीचे में छोड़ दिया गया।
युवती की गंभीर हालत देख परिजनों ने उसे तत्काल घनश्यामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।
फिलहाल, युवती का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों को भी जान से मारने की धमकी
इस बीच, आरोपियों की करतूत यहीं नहीं रुकी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसी रात विजय सिंह और कुछ अन्य अज्ञात लोग पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने युवती के वृद्ध पिता और अन्य परिजनों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस गंभीर आरोप को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं, आरोपियों की भूमिका और धमकी के मामले की गहन जांच कर रही है।
एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच जारी
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर आकृति कुमारी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश के बाद, मामले के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पुलिस पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट और आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची,
#BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024
India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन
#IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity
Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर
#BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary
Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल
#BiharNews,#DogAttack,#Bagaha