spot_img

दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

Darbhanga Rape: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही रिश्ते की दो साल की नातिन को मेला दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते? मासूम के निजी अंग से खून देख हुआ खुलासा। एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने ससुराल गया था। वहां से वह रिश्ते की नातिन को मेला घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देखकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। एफएसएल की टीम पहुंचकर सैंपल क्लेट की है।

- Advertisement -

Darbhanga Rape: दरभंगा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद ही जघन्य घटना सामने आई है। जिले के केवटी थाना क्षेत्र में एक 48 साल के व्यक्ति ने अपनी ही रिश्ते की दो साल की नातिन के साथ दुष्कर्म किया। इस दरिंदगी के बाद मासूम बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि धोबीगामा निवासी 48 वर्षीय विष्णुदेव सदाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

यह दिल दहला देने वाली घटना शनिवार शाम की है। धोबीगामा गांव निवासी विष्णु देव सदाय (48) अपने ससुराल पहुंचा था, जो उसके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने साले के बेटे की दो साल की बेटी को गोद में उठाया।

बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का लालच देकर वह उसे अपने साथ ले गया। घर से करीब 3 किलोमीटर दूर मेला दिखाने की बात कहकर आरोपी बच्ची को घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक आम के बगीचे में ले गया, जहां उसने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

- Advertisement -

मासूम के निजी अंग से खून देख हुआ खुलासा

काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान, आरोपी विष्णु देव सदाय बच्ची को लेकर वापस आता दिखा। इस दौरान मासूम के निजी अंग से लगातार खून बह रहा था। बच्ची की यह हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी का गहरा संदेह हुआ। लोगों ने तुरंत आरोपी को घेर लिया और उससे पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और आरोपी को अपने कब्जे में रखा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics सिंह के '9 मर्डर' वाली फिल्म रिलीज़! अब मांझी बोले - कार्रवाई हो - अनंत का जवाब 'कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा'

बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे देर रात करीब 5 किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर बाजार ले गया, जहां उसने एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराने की कोशिश की। हालांकि, बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वापस लौटने के दौरान ही ग्रामीणों और परिजनों ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शनिवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी विष्णु देव सदाय को हिरासत में लेकर थाने ले गए। इसके बाद आरोपी का केवटी सीएचसी में मेडिकल कराया गया।

एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने ससुराल गया था। वहां से वह रिश्ते की नतनी को मेला घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देखकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। एफएसएल की टीम पहुंचकर सैंपल क्लेट की है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, और उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामले की अग्रिम कानूनी प्रक्रिया तेजी से की जा रही है और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल भी एकत्र किए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल बना दिया है, और लोग आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव! अब विमानों से नहीं टकराएंगे पक्षी, जानें कैसे रुकेगी ‘बर्ड हिट’ |’रिफ्लेक्टिव रिबन’

Bihar Airport: पटना एयरपोर्ट पर विमानों से पक्षियों के टकराने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने 'रिफ्लेक्टिव रिबन' लगाने की तैयारी की है। इससे हवाई यात्रा सु #PatnaAirport,#BiharNews,#FlightSafety