spot_img

Darbhanga Crime पति बेंगलुरु में कमा रहा था, पीछे से पत्नी कैश-जेवर लेकर फरार! एक बच्चा भी छोड़ गई | पढ़िए – तीन अज्ञात नंबरों पर टिकी शादी और शादीशुदा जिंदगी

Bihar Crime News: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, पुलिस तीन संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News: आंचल कुमारी दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला अपने पति और बेटे के बेंगलुरु मजदूरी करने जाने के बाद घर से 48 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। महिला एक बच्चे की मां भी है। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने कमतौल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

पति-बेटा कमाने गए थे बेंगलुरु, पीछे से हुई वारदात

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित पति ने बताया कि वह और उनका बेटा बेंगलुरु में मजदूरी करने गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में बीते 26 अप्रैल 2026 को किसी अज्ञात शख्स ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया। जाते समय महिला अपने साथ घर में रखे 48 हजार रुपये नकद और सभी जेवरात भी ले गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है, खासकर जब पति और बेटा रोजी-रोटी के लिए घर से दूर थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Varanasi Elephant हथिनी के बिहार लौटते ही बेकाबू हुआ हाथी, 13 घंटे चला रेस्क्यू; डॉक्टर ने बताई 'प्यार' की ये चौंकाने वाली वजह!

तीन अज्ञात नंबरों पर पुलिस की पैनी नजर

पति ने पुलिस को बताया कि घर में मौजूद मोबाइल फोन से यह जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी को तीन अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आते थे। उन्हें आशंका है कि इन्हीं तीनों मोबाइल फोन धारकों में से किसी एक ने उनकी पत्नी को शादी करने की नीयत से भगाया है। कमतौल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुपौल की सचिता देवी और भक्ति! |नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर की कठिन अनुष्ठान- पूजा | घर लौटते ही महिला की मौत!

प्रभारी अ. नि. मुन्ना कुमार इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने गायब हुई महिला की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है। पुलिस उन तीन अज्ञात मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, जिनसे महिला के फोन पर लगातार संपर्क किया जा रहा था, ताकि दोषियों तक पहुंचा जा सके और महिला का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health News दरभंगा सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप! घनश्यामपुर CHC को मिले सख्त आदेश, अब बदलेंगी व्यवस्थाएं?

Darbhanga Health News: दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी चिकि #DarbhangaNews,#BiharHealth,#CHCGhanshyampur

Muzaffarpur Road Accident मुजफ्फरपुर – मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो – बाइक की टक्कर! अगरबत्ती कारोबारी की ऑन द स्पॉट मौत

Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर के न्यू मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में अगरबत्ती कारोबारी अशोक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। #MuzaffarpurNews,#RoadAccident,#BiharAccident

Kishanganj News बांसझाड़ी में मां की लाश फंदे से लटकी, 7 साल के बच्चे के गले पर चोट! क्या बेटे के सामने हुआ कत्ल?

Kishanganj News: किशनगंज में एक 35 वर्षीय महिला का शव घर से 2 किलोमीटर दूर बांसझाड़ी में फंदे से लटका मिला। उसका 7 साल का बेटा भी घायल अवस्था में मिला, जिसके गले और आंख पर चोट क #KishanganjNews,#BiharCrime,#MurderInvestigation

Darbhanga News बेनीपुर नगर परिषद में बड़ा बदलाव! दरभंगा उप नगर आयुक्त डॉ. जयचंद्र अकेला बने बेनीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी| दिया ‘समान विकास’ का...

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में डॉ. जय चन्द्र अकेला ने दूसरी बार कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार संभाला है। उन्होंने कार्यसंस्कृति में सुधार और सभी वार्डों के समान विकास को #BenipurNews,#Darbhanga,#NagarParishad