Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया ‘प्रेम-प्रसंग’
Bihar Crime News: दरभंगा के बिरौल में नाबालिग के अपहरण और रेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती को दबोच लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता और मुख्य आरोपी परबिंद सदा 4-5 महीने से संपर्क में थे, जिससे जबरन ले जाने के आरोपों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया ‘प्रेम-प्रसंग‘ |पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। नाबालिग और नामजद आरोपी को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद ही चंदन को गिरफ्तार किया गया। इसका खुलासा आज हुआ।पीड़िता और नामजद आरोपी परबिंद सदा पिछले चार से पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। ऐसे में कई क्लू हैं जो जुड़ रहे। क्राइम के गांठ खोल रहे।
पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में नाबालिग को जबरन ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में नाबालिग के कथित अपहरण और रेप के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले से हुई इस घटना में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पहले मुख्य आरोपी परबिंद सदा को हिरासत में लिया था, अब उसका सहयोगी चंदन कुमार तांती भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक, उनकी जांच में इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है, जबकि पीड़िता की मां ने जबरन ले जाने का आरोप लगाया था।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिरौल थाना में बीस अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को मुख्य आरोपी परबिंद सदा को पकड़ा गया और किशोर न्याय परिषद के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया।
हालांकि, उसके स्कूल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। पुलिस ने गहन जांच के बाद चंदन कुमार तांती को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने घटना में इस्तेमाल बाइक मुहैया कराई थी।
जांच में सामने आई प्रेम-प्रसंग की बात, जबरन ले जाने का आरोप गलत
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। उन्होंने कहा,
‘जांच में सामने आया है कि पीड़िता 19 अक्टूबर की रात अपने परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। इसी दौरान वो नामजद आरोपी और उसके सहयोगी चंदन कुमार तांती के साथ बाइक से नेउरी गांव चली गई। पीड़िता को रातभर नामजद आरोपी के घर रखने की बात जांच में सामने आई है।’
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता और नामजद आरोपी परबिंद सदा पिछले चार से पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसी वजह से पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर आगे की जांच कर रही है।
नाबालिग को घर छोड़ने में की थी मदद, दूसरा आरोपी चंदन कुमार तांती गिरफ्तार
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में नाबालिग को जबरन ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने 200 रुपए देकर मेले में अनाउंसमेंट कराने की बात को भी पूछताछ में गलत बताया। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, वह मेला देखकर लौट रहा था, तभी नाबालिग और मुख्य आरोपी ने उससे नेउरी गांव तक छोड़ने में मदद मांगी थी। नाबालिग और नामजद आरोपी को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद ही चंदन को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पहले मुख्य आरोपी परबिंद सदा को उसकी उम्र के आधार पर किशोर माना गया था और उसे किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया था। लेकिन, बाद में उसके विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इस संबंध में अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच बिरौल थाने की पुलिस कर रही है, जिसमें एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अनुसंधानकर्ता एसआई मुन्नी कुमारी और सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल है।
Jale Lootpat: दरभंगा के जाले में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर एक महिला के घर में घुसकर लाखों की लूटपाट की गई। नकाबपोश बदमाशों ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है, जि
#JaleCrime,#BiharLoot,#DarbhangaNews
Bhagalpur Fire: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 6 बड़ी गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#BhagalpurNews,#MallFire,#BiharFire
Jale Crime: जाले में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया। बीच-बचाव करने आए वृद्ध ससुर को भी पीटा गया
#JaleCrime,#BiharNews,#MangalsutraSnatching
Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श
#BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao
You must be logged in to post a comment.