मई,1,2024
spot_img

घनश्यामपुर में कार्तिक गणेश पूजनोत्सव की धूम, निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ने मन-मोहा

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज।।  श्रीश्री 108 कार्तिक गणेश पूजा के अवसर पर पुनहद स्थित कार्तिक गणेश मंदिर प्रांगण से कुमारी कन्याओं का कलश शोभा यात्रा रविवार को निकाला गया।

कलश यात्रा नवटोल चौक, पुनहाद पूर्वी टोला,रही टोल,पचौटा, पुन्हाद पश्चिम टोल, रामपुर होते हुए मंदिर प्रांगण में वापस आकर समाप्त हुआ। विधिवत पूजन की हुई कलशों को श्रद्धा पूर्वक यथास्थान पर रखा गया।

इस दौरान भक्ति गीतों के धुन से वातावरण भकतिमय होता रहा। इसका नेतृत्व कन्हैया कुमार सिंह कर रहे थे। बालक-बालिकाओं का उत्साह एक वर्ष के बाद आने वाले इस पर्व के कारण चरम पर दिखाई दे रहा था। बीच बीच में कोरोना के कारण  आपस की दूरी बनाए रखने का निर्देश मिलना अति प्रेरणादाई लग रहा था।

इस शोभा यात्रा में, प्रकाश सिंह, ब्रम्हानंद सिंह, चंदन कुमार,शशि शेखर, रमन कुमार,माधव, प्रची कुमारी, स्नेहा, आदित्य सिंह,राधा कुमारी,रोहित सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव रामवृक्ष बजरंगी, मुकुंद, गोपेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

जिला योगा संघ के सचिव व कार्यक्रम के संयोजक रवीन्द्र कुमार सिंह ने सबों के स्वस्थ,सु-मंगल, श्रेयश जीवन की कामना की। नित्य योग करने का सब से आग्रह किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें