spot_img

LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

LNMU Darbhanga: प्रयागराज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन में दरभंगा की शोधार्थी काजल कुमारी ने कैंसर उपचार पर अपने शोध के लिए पोस्टर प्रस्तुति में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है।

spot_img
- Advertisement -

LNMU Darbhanga के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी काजल कुमारी ने राष्ट्रीय फलक पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सफलता से Darbhanga और पूरे अकादमिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

कैंसर शोध पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘Health and Agriculture Biotechnology : Interdisciplinary Trends’ नाम से आयोजित किया गया था, जो 30 अक्टूबर से 01 नवंबर, तक चला। सम्मेलन का आयोजन संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया था। इसमें देश और विदेश के कई जाने-माने वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य एवं कृषि जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

काजल कुमारी ने इस प्रतिष्ठित मंच पर ‘Natural Product-Based Drug Discovery for Breast and Prostate Cancer’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनका यह शोध वर्तमान समय की गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य समस्या यानी स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए प्राकृतिक स्रोतों और जैव सक्रिय यौगिकों की संभावनाओं पर केंद्रित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

शोध निर्देशक के मार्गदर्शन को सराहा गया

शोधार्थी ने यह महत्वपूर्ण अनुसंधान विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अंकित कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पूरा किया है। विभाग के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र प्रसाद और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सबिता वर्मा सहित अन्य शोधार्थियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताई है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।

Sitamarhi News मजदूर की बेटी ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर गाड़े झंडे, मिला शानदार इनाम | पढ़िए – सीतामढ़ी की शिवानी

Bihar kabaddi player: आर्थिक तंगी को मात देकर सीतामढ़ी की 16 वर्षीय शिवानी कुमारी ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का नाम रोशन किया है।