spot_img

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: शनिवार शाम बाजार जा रहे पंकज यादव को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की पहचान कर ली है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत। तत्काल थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया, सीसीटीवी से हादसे का जल्द ही उद्भेदन करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga Accident: बिहार के दरभंगा में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। मब्बी थाना क्षेत्र के डीकेबीएम पथ स्थित शीशो चौक के पास शनिवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केतुका पछबाड़ी टोल निवासी विनय यादव के पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पंकज यादव शनिवार शाम को अपने घर से बाइक पर सवार होकर बाजार से कुछ सामान लाने के लिए निकले थे। शीशो चौक के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर शीशो पश्चिमी गांव से सामान उतारकर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

CCTV फुटेज से हुई ट्रैक्टर की पहचान, तलाश जारी

इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मब्बी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

स्थानीय नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस दुखद घटना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों रमेश सुमन, वीजेंद्र यादव, सुरेश सिंह ने कहा, ‘तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।’

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रण और लापरवाह चालकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath

Bihar Tourism पटना घूमना हुआ अब और भी आसान! बिहार पर्यटन ने लॉन्च किए 3 धांसू पैकेज, जानें किराया और क्या-क्या मिलेगा

Bihar Tourism: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए तीन आकर्षक एक दिवसीय टूर पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनमें परिवहन, भोजन, गाइड और सुरक्षा#BiharTourism,#PatnaTour,#TravelBihar

Darbhanga News छठ से पहले दरभंगा जिला महकमा अलर्ट मोड पर | DM – SSP का सख्त एक्शन! इन घाटों की बदली तस्वीर, व्रतियों...

Bihar Chhath: दरभंगा में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शहर के प्रमुख घाटों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, सुरक्षा और व्रतियों की सुविधाओं के#BiharChhath,#DarbhangaNews,#ChhathPooja

Darbhanga News गैस सिलेंडर फटने से सब खत्म! कुशेश्वरस्थान के इस चौक पर दुकान-घर जलकर राख, अब क्या होगा?

Bihar Cylinder Blast: बिहार के कुशेश्वरस्थान में गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान और घर जलकर राख हो गया। समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल मुआवजे और उच्च स्तरीय जांच#BiharNews,#CylinderBlast,#KusheshwarAsthan