spot_img

Nitin Nabin Bihar Visit बिहार में नितिन नवीन की बड़ी हलचल! छठ घाटों का निरीक्षण, फिर पार्टी का ‘महामंथन’

Nitin Nabin Bihar Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छठ महापर्व के दौरान पटना में रहेंगे, जहां वे घाटों पर तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

spot_img
- Advertisement -

Nitin Nabin Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर 2026 तक बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, साथ ही पार्टी की ओर से पहले से तय संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे। उनका यह तीन दिवसीय दौरा राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

छठ घाटों का जायजा लेंगे, पूर्व सांसद को देंगे श्रद्धांजलि

अपने दौरे के पहले दिन, यानी 10 नवंबर मंगलवार को, नितिन नवीन पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे वे दीघा के नासरीगंज घाट पहुंचेंगे और वहां से गायघाट तक विभिन्न घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों को देखेंगे। घाटों पर मौजूद सुविधाओं की समीक्षा के बाद, शाम 5:30 बजे वे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास पर जाएंगे, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 31 दिसंबर तक ये काम नहीं किया तो नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप! | पढ़िए - बंद हो जाएंगे छात्रवृत्ति और पोशाक राशि

बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा 10 नवंबर को छठ घाटों के निरीक्षण से शुरू होगा और अगले दो दिन संगठनात्मक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

- Advertisement -

संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पहले भी कई बार आए बिहार

11 और 12 नवंबर को नितिन नवीन पहले से निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद से उनका बिहार दौरा लगातार जारी है। 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वे कई बार बिहार आ चुके हैं। इससे पहले 2 नवंबर 2026 को भी वे बिहार आए थे, जब उन्होंने भागलपुर में बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का नेतृत्व किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और राहुल गांधी व विपक्ष पर निशाना साधा था। भागलपुर के लाजपत पार्क से शुरू हुई इस पदयात्रा के बाद वे कोलकाता में भी इसी अभियान में शामिल हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह की बेटी की शादी में 'वंदे भारत' 'क्रांतिवीर' और 'श्याम' दौड़ेगा, इनाम में विजेता को 'थार' -बाइक और तीसरे को स्कूटर ! 'छोटे सरकार' का जलवा

नितिन नवीन के पिछले बिहार दौरों में 9-10 फरवरी को उनका पहला दौरा, 14 फरवरी को पटना आगमन, 3 मार्च से दो दिवसीय दौरा, जुलाई में बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान कई दौरे, 6 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा व संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है। उनका यह लगातार सक्रियता आगामी चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की तैयारियों का संकेत देती है।

यह भी पढ़ें:  खतरनाक! दिवाली के बाद बिहार की हवा में जहर, बेगूसराय का AQI 548, पटना में सांस लेना भी सजा लगता है

बिहार में बीजेपी की रणनीति को मिलेगा बल

नितिन नवीन का छठ महापर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार में रहना, पार्टी की ओर से जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देने की रणनीति का हिस्सा है। उनके इस दौरे से जहां एक ओर छठ व्रतियों के प्रति पार्टी की संवेदनशीलता प्रदर्शित होगी, वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक बैठकों के जरिए आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर भी गहन मंथन होगा। यह दौरा बिहार में बीजेपी की पकड़ को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News यात्री ध्यान दें! मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा और कटिहार में इन ट्रेनों के नंबर बदल गए, 1 जनवरी 2027 से लागू...

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 6 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदले हैं। 1 जनवरी 2027 से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और कटिहार की कई ट्रेनें नए नंबरों से चलेंगी। या#BiharTrainNews,#IndianRailways,#TrainNumberChange

Bihar JDU | 24 नवंबर को नीतीश कुमार का बड़ा दांव! JDU ने ‘सुशासन दिवस’ के लिए झोंकी पूरी ताकत, समझिए क्या है प्लान

Bihar JDU: बिहार जदयू 24 नवंबर को 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' के जरिए बड़ा राजनीतिक आयोजन करने जा रहा है। नीतीश कुमार खुद इस अभियान की कमान संभाल रहे हैं, ताकि 20 साल के कार#BiharJDU,#NitishKumar,#SushasanDiwas

Darbhanga Ahilyasthan | अहिल्यास्थान में ‘मौत के गड्ढे’! दो विभागों के गतिरोध में फंसा विकास | आदेश को पलीता | 30 लाख के महोत्सव...

Bihar Ahilyasthan: बिहार के ऐतिहासिक अहिल्यास्थान में विकास कार्य दो महीने से ठप हैं। खुले गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन गए हैं, जबकि DM के आदेश के बाद भी दो एजेंसियों का गतिरो#BiharNews,#Ahilyasthan,#Kamtoul

Darbhanga Fire दरभंगा में सिगरेट की एक चिंगारी से दहकी दुकान! 50 हजार के कबाड़ी सामान जलकर राख, जांच शुरू

Darbhanga Fire: दरभंगा के लहेरियासराय में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। सिगरेट की एक चिंगारी से लगी इस आग में 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।#DarbhangaFire,#BiharNews,#Lahariasarai