मई,6,2024
spot_img

मधुबनी में शिक्षक दंपती की हत्या, सोए में पति-पत्नी को गोलियों से भून डाला, टास्क फोर्स गठित

spot_img
spot_img
spot_img
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र लदनियां थाना में गुरुवार की मध्य रात शिक्षक दंपती Teacher couple shot died in madhubani  की नृशंस हत्या कर दिया गया है। लछमिनीयां पंचायत के गोदाम टोला में गुरुवार की रात सोए अवस्था में पति- पत्नी को गोली से भून कर हत्या कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मृतक राजीव कुमार साह के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं उनकी पत्नी रेणु कुमारी को नाजुक हालत में लदनियां पीएचसी में भर्ती कराया गया।कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सक ने शिक्षिका रेणु को भी मृत घोषित कर दिया।
वरीय पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हत्याकांड Teacher couple shot died in madhubani  के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को टास्क फोर्स गठित कर दिया है। इधर पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया।
मृतिका गांव के बगल प्रा वि महुआ में पंचायत शिक्षिका है। घटना का कारण घरेलू अंदरूनी कलह एवं आपसी जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हत्या की शक की सुई मृतक के भाई , माता, पिता एवं अन्य स्वजनों पर जा रही है।
इस बाबत मृतिका शिक्षिका रेणु कुमारी की भाई पिपराही गांव Teacher couple shot died in madhubani  निवासी मनोज कुमार साह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। केस में मृतक राजीव कुमार साह के पिता छेदी साह, माता वीणा देवी, भाई संजय कुमार साह एवं उनकी पत्नी रुणा देवी को नामजद एवं अन्य को आरोपित बनाया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें