spot_img

समस्तीपुर में चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत! पति | दूसरी शादी |सोशल मीडिया और जहर में उलझी पुलिस

Samastipur News: तीन महीने पहले पति ने दूसरी शादी कर ली थी। दिवाली पर घर पहुंचे पति, भाई और भाभी पर चार बच्चों की मां की हत्या का गंभीर आरोप लगा है।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur News की एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा वार्ड नंबर तीन में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति, उसके भाई और भाभी पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जिनका मायका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका पछियारी टोल में है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दूसरी शादी और सोशल मीडिया वीडियो बना विवाद की वजह

मृतका के चचेरे भाई अमरेश कुमार ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में जानकारी दी कि रिंकी की शादी करीब नौ साल पहले कुरसाहा गांव निवासी 30 वर्षीय आनंद कुमार पोद्दार के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हुए, जिनमें आठ वर्षीय आरुषि कुमारी, पांच वर्षीय कृषिका कुमारी, साढ़े तीन वर्षीय आर्यन कुमार और डेढ़ वर्षीय रोशन कुमार शामिल हैं। आनंद कुमार काम के सिलसिले में जयनगर में रहता था और आरोप है कि वहीं उसकी नजदीकियां अनीता नाम की महिला से बढ़ गईं, जिसके बाद उसने तीन महीने पहले दूसरी शादी कर ली थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व एचएम पर FIR दर्ज

परिजनों का आरोप है कि आनंद अपनी दूसरी पत्नी के साथ अक्सर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, जिसका रिंकी लगातार विरोध करती थी। दीपावली के मौके पर आनंद अपने भाई और भाभी के साथ घर आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पहली पत्नी को जहर देकर मार डाला। सोमवार की सुबह घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारपाई पर शव देखकर मायके वालों को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Education ! बिहार में अब स्कूल परिसर में ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के भविष्य के लिए सरकार का मास्टर प्लान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पीडी शर्मा ने कहा कि बिसरा और लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली से लापता 9 साल का बच्चा भागलपुर के दियारा से बरामद, पुलिस ने ऐसे बचाया

Bhagalpur News: दिल्ली से लापता 9 साल का इशांत नामक बालक पीरपैंती के मोहनपुर दियारा से सकुशल बरामद। पटना जंक्शन पर छठ पूजा के दौरान ग्रामीण के संपर्क में आया था बच्चा।

नालंदा के इस ऐतिहासिक पर्वत पर लगेगी भगवान राम की विशाल प्रतिमा, मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

Biharsharif tourism: नालंदा के ऐतिहासिक हिरण्य पर्वत पर भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बिहारशरीफ विधायक ने स्थल निरीक्षण कर आधुनिक सुविधाओं के विकास की रूपरेखा तैयार क

मुजफ्फरपुर में चित्रगुप्त पूजा की धूम, 11 नवंबर को अनुष्ठान और 12 को होगा बिरादरी भोज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा होगी। इसके अगले दिन 12 नवंबर को बिरादरी भोज का आयोजन किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व एचएम पर FIR दर्ज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पूर्व एचएम दिलीप कुमार सिंह पर जन्मतिथि से छेड़छाड़ करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।