मई,9,2024
spot_img

MadhubaniNews: सोए में भाई व भाभी की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी भाई, पिता व मां गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां रिपोर्टर, देशज टाइम्स/मधुबनी ब्यूरो। लदनियां थाना के लछमिनीयां पंचायत के गोदाम टोला में गुरुवार की रात में सोये अवस्था में पति-पत्नी को गोली से भूनकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या की सुचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हत्यारा सगा भाई,पिता व अन्य बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोदाम टोला पहुंचकर मृतक राजीव कुमार साह के शव को अपने कब्जे में ले लिया। तथा उनकी पत्नी रेणु कुमारी को नाजुक हालत में पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लदनियां में भर्ती कराया। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतिका गांव स्थित प्राथमिक विधालय महुआ में पंचायत शिक्षिका थी।

घटना का कारण घरेलू अंदरूनी कलह एवं आपसी जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतिका शिक्षिका रेणु कुमारी के भाई पिपराही गांव निवासी मनोज कुमार साह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। केस में मृतक राजीव कुमार साह के पिता छेदी साह,माता वीणा देवी,भाई संजय कुमार साह एवं उनकी पत्नी जेठानी रुणा देवी को नामजद एवं अन्य को आरोपित बनाया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Khajauli की प्रमिला और सीता... मतदान की हसरत रह गई अधूरी...बीएलओ की गलती, लौटी निराश

जयनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ.शौर्य सुमन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य अभियुक्त संजय कुमार साह,छेदी साह एवं माता वीणा देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी छेदी एवं उनकी पत्नी वीणा देवी फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर पंचायत शिक्षक पद पर कार्यरत थे। निगरानी जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर शिक्षक छेदी साह के विरुद्ध ललमनियां पुलिस ओपी एवं वीणा देवी के लदनियां थाना में केस दर्ज किया गया। वीणा देवी जमानत पर बाहर है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur Lok Sabha Election | देश की जम्हूरियत को झंझारपुर का सलाम...

क्या कहते हैं एसडीपीओ-

एसडीपीओ डॉ.शौर्य सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या सोची समझी साजिश के तहत हुई है। इसके पीछे घरेलू अंदरूनी मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तथा मामले की जांच में जुट गई है।MadhubaniNews: सोए में भाई व भाभी की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी भाई, पिता व मां गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें