spot_img

सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन से दिखा कंचनजंघा का ऐसा नजारा, देखते ही थमी लोगों की निगाहें

Thakurganj news: बिहार के ठाकुरगंज में सोमवार की सुबह मौसम साफ होने पर हिमालय की बर्फीली चोटियां नजर आईं। रेलवे स्टेशन से कंचनजंघा का अद्भुत नजारा देख यात्रियों और स्थानीय लोगों की निगाहें थम गईं।

spot_img
- Advertisement -

Thakurganj news का यह मनमोहक नजारा किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है, जब प्रकृति खुद अपने सौंदर्य की अनोखी छितिज बिखेर दे। सोमवार की सुबह ठाकुरगंज में कुछ ऐसा ही अद्भुत और विहंगम दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां से गुजरने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई दिनों तक धुंध और बादलों की घनी चादर के पीछे छिपी हिमालय की बर्फीली चोटियां आसमान साफ होते ही पूरी भव्यता के साथ उभर आईं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

रेलवे स्टेशन से दिखा हिमालय का अद्भुत नजारा

सोमवार की सुबह जब हल्की और सुनहरी धूप दूर क्षितिज पर फैली बर्फ से ढकी कंचनजंघा की चोटियों पर पड़ी, तो पूरा इलाका चमक उठा। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन परिसर और रेल की पटरियों के ठीक पीछे नजर आ रही इन बर्फीली श्रृंखलाओं का यह नजारा बेहद दुर्लभ और खूबसूरत था। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय राहगीरों ने इस मनमोहक पल को अपने मोबाइल कैमरों में तुरंत कैद कर लिया। नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे होने के कारण यहां की भौगोलिक स्थिति पहले से ही काफी खास मानी जाती है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News देवरिया के भागलपुर में नम आंखों से भक्तों ने दी मां लक्ष्मी और गणेश प्रतिमाओं को विदाई

प्रकृति की गोद में बसा है ठाकुरगंज

इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपन्नता केवल हिमालय के दर्शन तक ही सीमित नहीं है। यहां के विस्तृत चाय बागान, दूर तक फैले हरे-भरे खेत और खुली आबोहवा इस इलाके को एक अनूठी पहचान देते हैं। स्थानीय लोगों के लिए हालांकि मौसम साफ होने पर पहाड़ दिखना आम बात है, लेकिन लंबे समय तक छाए बादलों के बाद जब यह नजारा सामने आया, तो सुबह की रौनक कई गुना बढ़ गई। चाय के बागानों और हरियाली के बीच से दिखती हिमालय की यह श्रृंखला हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली से लापता 9 साल का बच्चा भागलपुर के दियारा से बरामद, पुलिस ने ऐसे बचाया

पर्यटन के नक्शे पर पहचान का इंतजार

अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय के दीदार की खूबी होने के बावजूद ठाकुरगंज वह पर्यटन पहचान अब तक नहीं पा सका है, जिसका यह हकदार है। यदि इस क्षेत्र के प्राकृतिक दृश्यों, चाय के बागानों और बर्फीली चोटियों के नजारों को सुनियोजित पर्यटन से जोड़ा जाए, तो इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। सोमवार की सुबह आसमान में उभरी इस तस्वीर ने एक बार फिर यह याद दिला दिया है कि यहां की असली खूबसूरती स्थानीय पर्यावरण और प्रकृति के अनछुए पहलुओं में छिपी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किशनगंज में 5 लाख और बुलेट के लिए तीन बच्चों की मां को घर से निकाला, पति पर FIR

Kishanganj News: किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को तीन बच्चों समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला थाने में पति समेत पांच पर केस दर्ज।

बेतिया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की हालत गंभीर

Madhubani News: बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र में डीही चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भागलपुर में बड़ा हादसा: मक्का बुआई करने गए परिजनों के पीछे गए 4 बच्चे डूबे, दो मासूमों की मौत

Bhagalpur news: भागलपुर के नाथनगर में ढाब के तेज पानी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया है।

मुंगेर में दिखा गजब का भाईचारा: मां काली की शोभायात्रा पर मुस्लिम भाइयों ने बरसाए फूल

Munger News: मुंगेर में मां काली की शोभायात्रा के दौरान बरदह गांव में मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धालुओं का गुलाब फूल देकर स्वागत किया। सुरक्षा के लिए 500 जवान तैनात रहे।