spot_img

किशनगंज में 5 लाख और बुलेट के लिए तीन बच्चों की मां को घर से निकाला, पति पर FIR

Kishanganj News: किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के नयाबस्ती गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। महिला थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

spot_img
- Advertisement -

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिले में दहेज के लालच ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया है। पोठिया थाना क्षेत्र के नयाबस्ती गांव में एक विवाहिता को पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर तीन मासूम बच्चों के साथ घर से बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना किशनगंज में चार नवंबर को पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

चार साल पहले हुई थी शादी, एक साल बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में विस्तार से आपबीती बताई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व पोठिया थाना क्षेत्र के नयाबस्ती निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के वक्त उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक भरपूर उपहार और शगुन देकर विदा किया था। शुरुआत का एक साल तक जीवन सामान्य तरीके से बीता, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों का असली रंग सामने आने लगा और वे कम दहेज मिलने का ताना मारने लगे.

यह भी पढ़ें:  Kishanganj News दिघलबैंक में 13.2 किमी सड़क पर जानलेवा गड्ढे, पांच साल बाद भी मरम्मत नहीं

सास, ससुर और देवर के उकसाने पर पति रोयल आलम ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके तीन छोटे बच्चों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया.

- Advertisement -

पंचायती के बाद भी नहीं पसीजे ससुराल वाले

ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए। जब पीड़िता के माता-पिता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसका जीवन नर्क बना दिया गया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू कर दिया। विवाद को सुलझाने के लिए बीते जुलाई महीने में समाज के लोगों के सामने एक पंचायती भी बुलाई गई थी, लेकिन बात नहीं बनी और प्रताड़ना जारी रही.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  किशनगंज के 125वें काली पूजा मेले के लिए सरकार ने खोले खजाने, मिले इतने लाख रुपये

महिला थाने में पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने मीडिया और पुलिस रिकॉर्ड की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान यानी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन से दिखा कंचनजंघा का ऐसा नजारा, देखते ही थमी लोगों की निगाहें

Thakurganj news: बिहार के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह कंचनजंघा की बर्फीली चोटियों का विहंगम नजारा दिखा। सुनहरी धूप में चमके हिमालय के दीदार से यात्रियों और स्थानीय लोगों की

बेतिया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की हालत गंभीर

Madhubani News: बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र में डीही चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भागलपुर में बड़ा हादसा: मक्का बुआई करने गए परिजनों के पीछे गए 4 बच्चे डूबे, दो मासूमों की मौत

Bhagalpur news: भागलपुर के नाथनगर में ढाब के तेज पानी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया है।

पुपरी भिट्ठा मोड़ चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: नशे में धुत छह लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Pupri police action: सीतामढ़ी के पुपरी में भिट्ठा मोड़ चेक पोस्ट पर मध निषेध पुलिस ने छह लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया