spot_img

दरभंगा में पलभर की गलती ने छीनी जिंदगी! NH-527B पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत

Kewati Accident: केवटी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने मचाया कोहराम। दरभंगा-जयनगर NH-527B पर दो बाइकों की टक्कर में 32 वर्षीय अंजन शर्मा ने गंवाई जान, दो अन्य रेफर। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

spot_img
- Advertisement -

Kewati Accident: दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। केवटी थाना क्षेत्र के बलुवेल पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में 32 वर्षीय अंजन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना ने अंजन के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब अंजन शर्मा जिस बाइक पर सवार थे, वह सड़क पर अचानक यू-टर्न लेने लगी। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही मोहम्मद तौकीर की बाइक अंजन की बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजन शर्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर गश्त, दो वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सड़क हादसे के बाद मची चीख-पुकार, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही केवटी थाना की 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एक टेम्पो में लादकर केवटी सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अंजन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दड़िमा गांव के मोहम्मद तौकीर (40) और खराज गांव के सुभान मंडल (20) को प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अंजन शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Banke Bihari Temple Crowd: दीपावली के बाद बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, व्यवस्थाएं ध्वस्त

अंजन शर्मा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‘आब हमर जीवन कोना विततै हो भगवान’

- Advertisement -

मेहशाजान के अंजन शर्मा की मौत की खबर उनके गांव और आसपास के इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। अंजन के घर में मातम पसर गया। उनकी पत्नी संगीता देवी, 12 वर्षीय इकलौती बेटी नैना कुमारी और मां इंदिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी संगीता देवी का दिल दहला देने वाला क्रंदन सुनकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे। उनकी मां बार-बार बेहोश हो रही थीं और यही कह रही थीं कि ‘आब हमर जीवन कोना विततै हो भगवान’ (अब मेरा जीवन कैसे बीतेगा हे भगवान)। अंजन चार भाइयों में सबसे बड़े थे और घर पर बढ़ई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले में राधाकृष्ण को लगा 56 भोग! गोवर्धन पूजा पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Jale Govardhan Puja: जाले के रतनपुर और गौतमाश्रम में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राधाकृष्ण युगल सरकार और पाहुन सरकार को 56 प्रकार के व्य#JaleNews,#GovardhanPuja,#AnnakootMahotsav

दरभंगा में हत्या के आरोपियों की खैर नहीं! पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार, संपत्ति होगी जब्त

Darbhanga News: दरभंगा में मामूली विवाद में पड़ोसी की हत्या करने वाले पांच फरार आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाए ग#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर गश्त, दो वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Jale Police: जाले पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दो अलग-अलग पंचायतों से दो अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को दरभंगा न्यायालय में पेश किया गया।#JalePolice,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga News अहल्यास्थान महोत्सव में बड़ा बदलाव: अब नहीं बजेंगे फूहड़ गीत! जानिए क्या हुआ फैसला

Bihar Ahalya Sthan Mahotsav: बिहार के प्रसिद्ध अहल्यास्थान महोत्सव में इस बार फूहड़ गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। न्यास ने आध्यात्मिक गरिमा बनाए रखने और भक्ति संगीत व मिथिला संस्कृति को#BiharNews,#AhalyaSthanMahotsav,#MithilaCulture