spot_img

Darbhanga Crime|बिरौल में गोली मारकर भागा हत्यारा! रास्ते में कर दी एक और हत्या, 18 साल के शैलेश की दर्दनाक मौत की पढ़िए – बे -दर्द कहानी!

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के बाद आरोपी की मोटरसाइकिल ने मलौल गांव में शैलेश कुमार को मारी थी टक्कर। निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बुधवार को शैलेश ने दम तोड़ा, गांव में पसरा मातम।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सतीश चंद्र झा दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र में हुई एक घटना ने दरभंगा जिले के मलौल गांव को शोक में डुबो दिया है। 8 नवंबर को परड़ी गांव में हुए गोलीकांड के दौरान भाग रहे नामजद अभियुक्त कुमुद ठाकुर की मोटरसाइकिल से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हुए 18 वर्षीय शैलेश कुमार ने बुधवार को दम तोड़ दिया। दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान शैलेश कुमार ने अंतिम सांस ली, जिसके बाद उनके पैतृक गांव मलौल में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परड़ी गांव में अपने चाचा काशीकांत ठाकुर को गोली मारने के बाद आरोपी कुमुद ठाकुर मोटरसाइकिल से फरार हो रहा था। इसी दौरान सीमावर्ती मलौल गांव में उसकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार शैलेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शैलेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|छठ पूजा से पहले चमचमा रहे कुशेश्वरस्थान के 155 घाट, बीडीओ खुद कर रहे हैं निगरानी

गोलीकांड के आरोपी की लापरवाही ने ली 18 वर्षीय युवक की जान, पूरा गांव सदमे में।

- Advertisement -

मोटरसाइकिल से गिरने के बाद भाग रहे कुमुद ठाकुर को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी शैलेश को तुरंत इलाज के लिए बेनीपुर पहुंचाया। वहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath छठ महापर्व पर दरभंगा DM kaushal का बड़ा फैसला, इन घाटों पर रहेगा विशेष सुरक्षा घेरा, देखें पूरी लिस्ट!

इसके बाद परिजनों ने शैलेश को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जीवन और मौत के बीच कई दिनों तक संघर्ष करते रहे। बुधवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। महज 18 वर्ष की उम्र में शैलेश की असामयिक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग अपने होनहार बेटे की मौत से स्तब्ध हैं। इस दर्दनाक खबर के फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम है और हर तरफ से इस असमय हुई मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| क्या सच में जमीन हड़प रही मैथिली ठाकुर? दरभंगा में MLA पर सनसनीखेज आरोप का क्या है सच ? CO आलोक ने क्या कहा?

पुलिस अब गोलीकांड और सड़क हादसे दोनों मामलों की जांच कर रही है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Power Cut : दरभंगा के 18 इलाको में 12 नवंबर को 1 घंटे के लिए गुल रहेगी बिजली, तुरंत देखें कहीं आपका इलाका...

Power Cut Bihar: बिहार के कई इलाकों में 12 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। 33 केवी पंडासराय फीडर के मेंटेनेंस के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे विजया ब#BiharNews,#PowerCut,#ElectricityMaintenance

Darbhanga News| क्या सच में जमीन हड़प रही मैथिली ठाकुर? दरभंगा में MLA पर सनसनीखेज आरोप का क्या है सच ? CO आलोक ने...

Maithili Thakur Land Encroachment: बिहार के दरभंगा में बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क और नाले पर अतिक#MaithiliThakur,#DarbhangaNews,#BiharPolitics

Darbhanga Crime |दरभंगा में थाने के पास दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट! छठ गश्त के बावजूद बेखौफ अपराधी |पढ़िए – नशेबाज रे

Darbhanga Crime: दरभंगा में पुलिस गश्त के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लहेरियासराय थाने के पास से बाइक सवार पिता-पुत्र से 2.5 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज#DarbhangaCrime,#BiharNews,#Loot

पटना मेंअब रात 8 बजे तक खुला रहेगा आपका अस्पताल! नौकरी पेशा को मिली बड़ी राहत | निशांत का शुभारंभ! कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर...

Patna Health Services: पटना में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इ#PatnaHealth,#BiharHealth,#OPDServices