spot_img

Darbhanga Chhath Market News | छठ से पहले दरभंगा के बाजारों में हाहाकार: कद्दू 175 रुपये, सब्जियों के दाम बेकाबू, जाम ने किया बेहाल!

Bihar Chhath Market: लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले बिहार के जाले समेत कई बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं सड़कों पर लंबा जाम लगा है जिससे राहगीर बेहाल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Chhath Market: लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले बिहार के बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जाले, दोघरा, घोघराहा, राढ़ी और ब्रह्मपुर कदम चौक जैसे प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही, लेकिन इस भीड़ का सीधा असर आम लोगों की जेब और आवागमन पर पड़ा है। छठ की तैयारी के बीच सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं, वहीं कई इलाकों में भीषण जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

बाजारों में उमड़ी भीड़, जाम से बढ़ी परेशानी

गुरुवार को छठ महापर्व को लेकर जाले क्षेत्र के सब्जी बाजारों में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। जाले, दोघरा, घोघराहा, राढ़ी और ब्रह्मपुर कदम चौक स्थित बाजारों में सुबह से शाम तक रौनक बनी रही। इस भीड़ के कारण अतरवेल-जाले पथ पर कदम चौक, राढ़ी और दोघरा के पास गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह, मधुबनी-सीतामढ़ी सड़क पर घोघराहा बाजार के समीप भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bhai Dooj News | बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में चौका पर 'पीढ़ी' और बहनों का अटूट प्रेम! फूल, पान, सुपारी से लंबी उम्र की कामना | पढ़िए - ' यमुना न्योता यम के, हम न्योतय छी भाई के...'

छठ से पहले आसमान छूते सब्जियों के दाम

छठ महापर्व के आगमन के साथ ही सब्जियों की कीमतों में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। कदम चौक बाजार में गोला प्रभेद का कद्दू 175 रुपये प्रति पीस तक बिका, जबकि लंबा प्रभेद का कद्दू 150 रुपये प्रति पीस में मिल रहा था। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़े हुए दिखे। फूलगोभी 40 रुपये प्रति किलो, पत्तागोभी 30 रुपये प्रति किलो, टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, बैंगन 20 रुपये प्रति किलो, मूली 20 रुपये प्रति किलो और ओल 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| जाले चित्रगुप्त पूजा पर युवाओं ने लिया समाजसेवा का संकल्प! भैयादूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

छठ महापर्व की तैयारी और खरीदारी

13 से 16 नवंबर तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर को व्रती स्नान के बाद अरवा-अरवाइन से निर्मित खाद्य सामग्री और कद्दू की सब्जी भगवान भास्कर को अर्पित कर ग्रहण करेंगे। इस विशेष अनुष्ठान के लिए कद्दू की मांग काफी बढ़ गई है। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। सूप 120 रुपये प्रति पीस और विभिन्न आकार की टोकरी 400 से 600 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रही थी। महंगाई और जाम के बावजूद लोग छठ की तैयारियों में जुटे हैं, ताकि महापर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में 23.75 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, CM सम्राट चौधरी ने बांटा कार्ड, 1448 दुकानें भी खुलेंगी

Bihar Ration Card: बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 23.75 लाख नए परिवारों को राशन कार्ड का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में कार्ड सौंपे और 1448 नई पीडीएस दुकान#BiharRationCard,#SamratChoudhary,#FoodSecurityBihar

औरंगाबाद में मरीज की मौत! गुस्साई भीड़ ने क्लीनिक फूंका, एंबुलेंस जलाई, पुलिस पर भी हमला

Aurangabad News: औरंगाबाद के रफीगंज में मरीज सिकंदर खान की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने निजी क्लीनिक और एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिससे इलाके में#AurangabadNews,#RafiganjViolence,#BiharCrime

Darbhanga Police Big News | दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा ! ASI ने खुद को मारी गोली, फिर गढ़ी झूठी कहानी; अब 4 सस्पेंड...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ASI रणधीर कुमार ने अपनी अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारी और अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी गढ़ी। जांच में सच्#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PoliceMisconduct

Darbhanga News | भू-माफिया कहने वालों पर भड़कीं MLA मैथिली ठाकुर, पूछा- ‘आधार क्या है? साबित करो!’

Mathili Thakur: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने परिवार पर लगे भू-माफिया और जमीन हड़पने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे आधारहीन बताते हुए सबूत पेश करने की#MathiliThakur,#BiharPolitics,#LandGrabbing