spot_img

लालू यादव की जिंदगी बचाने वाले ‘आरके अंकल’! रोहिणी आचार्य ने खोला हैरान करने वाला राज

Rohini Acharya: दिवंगत आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुईं रोहिणी आचार्य ने बताया, कैसे उन्हीं की प्रेरणा से लालू यादव का सिंगापुर में इलाज संभव हो पाया, जिससे आज वे जीवित हैं।

spot_img
- Advertisement -

Rohini Acharya: पटना में दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में रोहिणी आचार्य भावुक हो उठीं। उन्होंने एक ऐसा राज खोला जिसने सबको चौंका दिया। रोहिणी ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर में हुए सफल इलाज के पीछे आरके सिन्हा का ही सबसे बड़ा हाथ था। आरके सिन्हा ने ही लालू परिवार को सिंगापुर जाने के लिए प्रेरित किया था, जिसके कारण आज लालू यादव स्वस्थ हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लालू यादव की जिंदगी बचाने वाले ‘आरके अंकल’

रोहिणी आचार्य ने दिवंगत आरके सिन्हा को अपने पिता समान बताया। उन्होंने कहा कि उनसे उनका काफी करीबी रिश्ता था। रोहिणी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव के इलाज के लिए सिंगापुर जाने का सुझाव आरके सिन्हा ने ही दिया था। रोहिणी ने भावुक होकर कहा:

‘उन्हीं की वजह से हमलोग पापा का इलाज सिंगापुर में करा पाए। वही फोर्स किए थे कि एक बार लालू जी को सिंगापुर लेके आपलोग जाओ और डॉक्टर से मिलो।’

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, ‘जो भी पापा को या मुझे आपलोग देख रहे हैं, सब आरके अंकल की वजह से है।’ इस बयान से आरके सिन्हा के साथ लालू परिवार के करीबी रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसकी जानकारी पहले सार्वजनिक नहीं थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ से पहले पटना में बड़ा एक्शन! 3 गंगा घाटों पर तैयारी अधूरी, नगर आयुक्त ने भेजा शो-कॉज नोटिस

नीतीश कुमार से मुलाकात पर रोहिणी आचार्य का दो टूक जवाब

इससे पहले दिल्ली से पटना लौटने के बाद रोहिणी आचार्य ने पटना एयरपोर्ट पर छठ के प्रसाद को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर छठ का प्रसाद खाएंगी। हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह नीतीश कुमार से मिलने भी जाएंगी, तो रोहिणी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:

‘कौन बोला कि मैं नीतीश कुमार से मिलने जाएंगी। सब बात आपलोग खुद बोलते हैं।’

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के साथ दिखीं रोहिणी आचार्य

आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में रोहिणी आचार्य के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे थे। इस दौरान सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत भी की। बांकीपुर चुनाव के बाद यह पहला मौका था जब दोनों नेता आमने-सामने आए थे। वहीं, रोहिणी आचार्य भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के साथ बैठी नजर आईं। तीनों की एक साथ बैठी तस्वीर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card : बिहार में 75 साल से ऊपर के लोगों को घर बैठे मिलेगा राशन, नया कार्ड भी बनेगा 30 दिन में!

आरके सिन्हा का राजनीतिक और कारोबारी सफर

आरके सिन्हा का निधन 30 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्थित उनके आवास पर 75 वर्ष की आयु में हुआ था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया गया था, जहां मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अलावा, वह एसआईएस ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन के तौर पर कारोबारी जगत में भी अपनी पहचान रखते थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में MLA के परिवार की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर! दीवार हटी, अब आगे क्या?

Darbhanga Land Dispute: दरभंगा के तारडीह प्रखंड में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार से जुड़े जमीन विवाद पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। डीसीएलआर के नेतृत्व में गुरुवार को विवादित#DarbhangaNews,#MaithiliThakur,#BiharLandDispute

Darbhanga News |दरभंगा में 3 महीने के बच्चे की मौत पर PHC में बवाल! मां बोली- ‘सुई मत लगाओ कहा था, फिर भी…’, जानें...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पीएचसी में 3 माह के मासूम आरभ की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मां ने ANM पर लापरवाही से सुई लगाने का आरोप लगाया, जबकि#DarbhangaNews,#BiharHealth,#MedicalNegligence

Bihar Politics | नीतीश मेरे चाचा हैं! लालू की बेटी का बयान, BJP नेता के घर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बिहार में सियासी भूचाल

Bihar Politics: गुरुवार को बिहार की राजनीति में एक अनोखी तस्वीर सामने आई। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के दिवंगत नेता आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उनकी बेटी रोहिणी#BiharPolitics,#LaluYadav,#RohiniAcharya

Bihar Cricket | इंदौर में दहाड़ेगा बिहार का 15 साल का ‘छोटा कप्तान’, फ्री में देखिए स्टेडियम में चौके-छक्के!

Bihar Cricket: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 14 नवंबर से इंदौर में शुरू हो रही है, जहां 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी बिहार की कमान संभालेंगे। दर्शकों को सभी मैचों के लिए फ्री#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SMATTrophy